Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

हिमालया ने अपना पहला ब्रांड कैम्पेन-'खुश रहो, खुशहाल रहो' लॉन्च किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2018

भारत की अग्रणी वेलनेस कंपनी-द हिमालया ड्रग कंपनी ने गुरुवार को अपना पहला ब्रांड कैम्पेन-'खुश रहो, खुशहाल रहो' लॉन्च किया। इस कैम्पेन का उद्देश्य 'हर घर में वैलनेस, हर दिल में खुशी' के संदेश को प्रचारित और प्रसारित करना है। पिछले आठ दशकों में लाखों उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने के बाद हिमालया विज्ञान एवं शोध पर आधारित अपने हर्बल उत्पादों द्वारा ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समर्पित है। द हिमालया ड्रग कंपनी के सीईओ फिलिप हेडन ने कहा, "आज हर्बल ब्रांड लोकप्रिय हो रहे हैं और ग्राहक हर्बल समाधानों को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। हिमालया अपने 500 से अधिक हर्बल उत्पादों के साथ उपभोगताओं का दिल जीतता आ रहा है। हिमालया ब्रांड के उद्देश्य को प्रदर्शित करने वाली हमारी पहली ब्रांड फिल्म का अनावरण करने में हमें गर्व हैं।"यह कैम्पेन एड एजेंसी-चैप्टर फाईव द्वारा कॉन्सेप्चुअलाईज एवं क्रियान्वित किया गया है। चैप्टर फाईव के संस्थापक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, "टीम के रूप में हम इस अभियान के लिए बहुत उत्साहित हैं, जिसमें हिमालया की समस्या-समाधान की ईक्विटी का प्रतिपादन किया गया है। ब्रांड के फिल्म में समाहित विविध घटनाएं खुशी के संदेश का संचार करती हैं और प्रदर्शित करती हैं कि हिमालया विविध उत्पाद लोगों की जिंदगी और दिलों में किस प्रकार से खुशी लेकर आते हैं। इस फिल्म में प्रसन्नता के गाने, प्रसन्नता की परिस्थितियों, प्रसन्न लोगों और प्रसन्न संदेश द्वारा प्रसन्नता की खुशी मनाई गई है।" 

 

Tags: Commercial

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD