Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 और सर्फेस लैपटॉप भारतीय बाजार में लांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2018

उद्यमों और उपभोक्ताओं को अपने विंडोज डिवाइस के माध्यम से और सशक्त बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को अपने सर्फेस श्रेणी के नए सदस्यों को भारतीय बाजार में लांच किया। कंपनी ने अब तक का सबसे शक्तिशाली सर्फेस बुक 2, और सर्फेस लैपटॉप भारतीय बाजार में उतार दिया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत महेश्वरी ने कहा, “सर्फेस लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्षम बनाने के माइक्रोसॉफ्ट के मिशन का प्रतीक है। वैश्विक स्तर पर और भारत में, उपभोक्ता एवं उद्यम, दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे सर्फेस कम्यूनिटी को देखकर हमें काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। सर्फेस बुक 2 और सर्फेस लैपटॉप ने शैली, गति, सुरक्षा और रचनात्मकता को सक्षम बनाने की ²ष्टि से नए मानदंड स्थापित किए हैं।” सर्फेस बुक 2 अपने ओरिजिनल संस्करण की तुलना में पांच गुना अधिक शक्तिशाली है। बेहद शानदार डिस्प्ले के साथ, सर्फेस बुक 2 एक पारंपरिक डेस्कटॉप और लैपटॉप के बीच बाधा को दूर करने में सक्षम है। इस डिवाइस में नवीनतम 8वीं पीढ़ी का इंटेल ड्युअल-कोर या क्वैड-कोर प्रोसेसर्स है तथा एनवीडिया जीफोर्स जीपीयूज लगे हैं। जो लोग अपने डिवाइस के उपयोग के तरीके में लचीलेपन की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए सर्फेस बुक 2 सर्वश्रेष्ठ विकल्प है क्योंकि इसका इस्तेमाल स्टूडियो मोड, लैपटॉप मोड, व्यू मोड या स्क्रीन को निकालकर टैबलेट मोड की तरह चार अलग-अलग मोड में किया जा सकता है। 

सर्फेस बुक 2 13.5 इंच या 15 इंच के विकल्पों में उपलब्ध होगा, जो लंबे समय तक काम करने के लिए प्रभावशाली तरीके से 17 घंटे का बैटरी लाइफ देता है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाईफ 14.5 घंटे की है, जिससे पूरे दिन इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन केवल 1.25 किग्रा तथा यह 14.5 मिमी से पतला है, इसलिए इसे लैपटॉप बैग में रखना काफी आसान है। इसके अलावा, सर्फेस लैपटॉप में बेहद कोमल और रिस्पान्सिव कीसेट, बड़े व उम्दा ट्रैकपैड और टाइपिंग में ज्यादा आराम के लिए बेहद सौम्य पाम रेस्ट के साथ शानदार कीबोर्ड है। ये दोनों डिवाइस अब ऑनलाइन माइक्रोसॉफ्ट स्टोर्स (अमेजन और फ्लिपकार्ट) के साथ-साथ क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स और भारत के अन्य अधिकृत खुदरा विक्रेताओं के पास खुदरा खरीददारी के लिए उपलब्ध हैं। वाणिज्यिक स्तर पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों के लिए, नया सर्फेस प्रो 150 से अधिक कमर्शियल रिसेलर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा। सरफेस लैपटॉप कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 86,999 रुपये से शुरू होती है और सरफेस बुक 2 की कीमत 1,37,999 रुपये से शुरू होती है।

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD