Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

दवा खरीद घोटाले में की गई प्रारम्भिक जांच में जम कर लीपा-पोती की गई: दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2018

Last updated on: Jul 10, 2018, 00:00 IST

सरकार द्वारा अपने चहेतों को बचाने के लिए दवा खरीद घोटाले में की गई प्रारम्भिक जांच में जम कर लीपा-पोती की गई। उनके अपनों पर किसी प्रकार की आंच न आए इसके लिए जांच कमेटी ने बड़ी ही चतुराई से जांच रिपोर्ट पेश की। जिला स्तर की जांच कमेटियों द्वारा की गई इस लीपा-पोती की एक-एक परत सांसद दुष्यंत चौटाला ने सबूतों के साथ यहां प्रेस कांफ्रेंस में खोली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दुष्यंत चौटाला ने आरटीआई के मिले आंकड़ों के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रदेश में लगभग 40 करोड़ खरीद का मुंह तोड़ जवाब भी दिया। सांसद चौटाला ने कहा कि यह घोटाला मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की नाक के नीचे हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान नेशनल हेल्थ मिशन के तहत दवा खरीद और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 21 जिलों में 808 करोड़ रूपये की खरीद की गई है। इतना ही नहीं दुष्यंत ने हिसार जांच कमेटी की उस रिपोर्ट का पोस्टमार्टम किया जिसमें जांच कमेटी में कहा गया था कि हिसार में कोई भी ड्रग हिसार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अनधिकृत कंपनी से नहीं खरीदे गए। उन्होंने वह दवा भी सैंपल के तौर पर दिखाई और स्वास्थ्य विभाग के बिल भी दिखाए जिसमें यह दवा डेंटल विभाग द्वारा बिना लाइसेंस वाली कंपनी जीके ट्रेडिंग व रिद्धि-सिद्धी से खरीदे गए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने उसी दावे पर अडिग है कि स्वास्थ्य विभाग में 100 से 300 करोड़ का दवा और उपकरण खरीद घोटाला हुआ है।

इनेलो सांसद ने जांच कमेटी द्वारा फर्जी बताई गई कंपनियों के बिल, टेंडर व चैंक की लिखाई की करवाई गई फोरेसिंक जांच भी दिखाई। जांच कमेटी ने कृष्णा इंटरप्राइजिस को दवा विक्रे ता कंपनी माना था परन्तु जीके व सालासर कंपनी को फर्जी और बिना अस्तित्व वाली कंपनी बताया था। फोरेंसिक जांच के दौरान हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कृष्णा एंटरप्राइजिज और जीके ट्रेडिग़ कंपनी के बिल, टेंडर एक ही व्यक्ति कनिष्क द्वारा तैयार किए गए हैं जोकि हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सोहनलाल कंसल का बेटा कनिष्क है। यानी कि ये कंपनियां भी कनिष्क द्वारा संचालित की जा रही थी। जीके कंपनी से हिसार के स्वास्थ्य विभाग के सिविज सर्जन स्टोर ने डेढ़ वर्ष के दौरान 55 लाख रूपये से अधिक राशि की दवाइयां व उपकरण खरीदे गए हैं।सांसद चौटाला ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की न तो कोई जांच करवाई गई और न ही उन कंपनियों के खिलाफ कोई कारवाई कि गई जो बिना ड्रग लाइसेंस के दवाइयां और मेडिकल उपकरण बेचने का काम कर रहे थे। सांसद ने कहा कि अकेले हिसार जिला में लगभग साढ़े पांच करोड़ की खरीद हुई है और जिन कंपनियों से यह खरीद हुई है उनमें जीके, कृष्णा इंटरप्राइजिस और सालासर नाम की कंपनी है। सरकार ने केवल खानापूर्ति के लिए एक कमेटी का गठन किया था जिसने हिसार में खरीद घोटाले में शामिल सालासर और जीके कंपनियों से खरीद तो दूर की बात उन कंपनियों के होने की बात भी नहीं स्वीकारी। वहीं रेवाड़ी में कमेटी की जांच के बाद की गई मामला दर्ज करने की सिफारिश के बाद भी सरकार ने शगुन ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ एफआइआर की अनुमति नहीं दी गई।सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में हुई दवाइयों और उपकरणों के खरीद का कैग से ऑडिट करवाए और इस घोटाले की सीबीआई जांच भी हो। उन्होंने कहा कि यह नहीं हो सकता कि स्वास्थ्य मंत्री को इस बात का ज्ञान न हो की उनके विभाग में क्या चल रहा है। उन्होंने इस खरीद घोटाले में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की साठगांठ होने का भी आरोप लगाया। पे्रसवार्ता में विधायक हरिचंद मिड्ढा, आरएस चौधरी, बीडी ढालिया, अशोक शेरवाल व नच्छत्र सिंह मल्हान भी मौजूद थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD