Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

कश्मीर मुठभेड़ में आईएस के 4 आतंकी ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अनंतनाग , 22 Jun 2018

जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद शुक्रवार को अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंधित आतंकवादियों के बीच हुई पहली मुठभेड़ में आईएस के चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) एस.पी.वैद ने यह जानकारी दी। कश्मीर में आईएस आतंकवादियों के मारे जाने की यह पहली आधिकारिक पुष्टि है। पुलिस प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, मारे गए आतंकवादी कथित रूप से इस्लामिक स्टेट जम्मू एवं कश्मीर (आईएसजेके) से जुड़े हुए थे। इस्लामिक स्टेट ने 2017 में अपनी वेबसाइट पर कहा था कि इसकी भारतीय शाखा अंसार गजवातुल हिंद का नेतृत्व कश्मीरी आतंकवादियों का कमांडर जाकिर मूसा कर रहा है। खिरम गांव के एक घर में चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक नागरिक के मारे जाने के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। बहुप्रतीक्षित सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने में महज कुछ दिन ही रह गए हैं। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेरेबंदी कर दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घेरेबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। वैद ने कहा,मारे गए आतकंवादियों के शव उस घर के अंदर देखे जा सकते हैं, जहां वे छिपे हुए थे। हम उनके शवों को बरामद कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में घर के मालिक मुहम्मद यूसुफ भी मारा गया, जबकि उसकी पत्नी हफीजा गोली लगने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए चार आतंकवादियों में से एक की पहचान पुलवामा जिले के तलंगम गांव के निवासी मजीद मंजूर के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान श्रीनगर के एचएमटी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। दो आतंकवादियों की शिनाख्त होनी अभी बाकी है। मुठभेड़ में आतंकवादियों के अलावा एक नागरिक भी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से कुछ दूरी पर दर्जनभर युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।

 

Tags: Encounter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD