Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जोजिला सुरंग की आधार शिला रखी, यह कदम लद्दाख क्षेत्र के विकास को सरकार की प्रतिबद्धता दर्षाता है : राजीव जसरोटिया

काचो, नंदा, रंधावा ने जोजिला परियोजना की नींव को ऐतिहासिक विकास बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कारगिल , 19 May 2018

Last updated on: May 19, 2018, 00:00 IST

वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया ने आज हुसैनि पार्क कारगिल में एक जनसभा को संबोधित किया जो कि लेह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोजिला सुरंग की आधारशिला रखने के संबंध में आयोजित की गई थी। अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी काउंसिलर एलएएचडीसी कारगिल, काचो अहमद अली खान, वित्त एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा और एमएलसी विक्रम रंधवा भी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री ने संबोधित करते हुए जोजिला में 14 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला रखने के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लद्दाख क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि सरकार कारगिल के लोगों की विकास संबंधी जरूरतों और आकांक्षाओं से पूरी तरह से जागरूक है और कारगिल हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख परियोजनाओं के विस्तार जैसे मुद्दों को चरणबद्ध तरीके से निश्पादित किया जाएगा।

सीईसी कारगिल काचो अहमद अली खान ने अपने संबोधन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, अध्यक्ष विधान परिषद हाजी अनायत अली और राज्य में गठबंधन सरकार को प्रतिष्ठित जोजिला सुरंग परियोजना का उद्घाटन करके इस क्षेत्र के लोगों की लंबित मांग पूरा करने के लिए धन्यवाद किया। काचो ने इस ऐतिहासिक विकास के लिए कारगिल के लोगों को भी बधाई दी।वित्त एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंद ने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास के लाभ राज्य के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए समान रूप से पहुंचने के लिए सभी प्रयास चल रहे हैं। इस अवसर पर एमएलसी विक्रम रंधावा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोजिला सुरंग की आधार शिला रखने का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस अवसर पर उपायुक्त कारगिल विकास कुंडल, एसएसपी कारगिल सेरिंग ग्यालपो, एडीसी कारगिल इम्तियाज काचो, जिला अधिकारी और हजारों लोगों के अलावा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों सहित उपस्थित थे।

 

Tags: Rajiv Jasrotia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD