Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

कर्नाटक के राज्यपाल नई सरकार के लिए कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन को बुलाएं : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 May 2018

कांग्रेस ने मंगलवार को गोवा, मेघालय और मणिपुर का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि कर्नाटक में नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला को चाहिए कि वे कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन को आमंत्रित करें। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और एच.डी. देवेगौड़ा के जनता दल (सेक्युलर) के बीच चुनाव बाद हुए गठबंधन ने नई कर्नाटक विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा जहां 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, वहीं 78 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जेडी (एस) तीसरे स्थान पर है। सुरजेवाला ने कहा कि इस गठबंधन ने 56 प्रतिशत वोट हासिल किया है। मार्च 2017 में हुए गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव तथा मेघालय में मार्च 2018 में हुए विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस इन तीनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन भाजपा की संलिप्तता में चुनाव बाद हुए गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। सुरजेवाला ने कहा, “देश का कानून, संविधान और नैतिकता का मानक बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी गठबंधन के पास यदि पूर्ण बहुमत है, चाहे वह चुनाव पूर्व हुआ हो, या बाद में, राज्यपाल को सरकार गठन के लिए उस गठबंधन को आमंत्रित करना चाहिए।”उन्होंने कहा, “इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि पिछले उदाहरणों, सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों और स्थापित संवैधानिक परंपराओं के अनुसार, कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन को कर्नाटक में सरकार गठन के लिए बहुत जल्द आमंत्रित किया जाएगा।”कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने के बाद कांग्रेस और जेडी (एस) ने मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद घोषणा की कि वह जेडी (एस) को बिना शर्त समर्थन दे रही है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD