Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

शिवपुरी में 60 हजार फर्जी मतदाता लोकतंत्र पर कलंक : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल/शिवपुरी , 10 May 2018

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लगभग 60,000 फर्जी मतदाता होने के खुलासे पर सांसद और चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र पर कलंक बताया है। सिंधिया ने गुरुवार को ट्वीट किया, “शिवपुरी में 60,000 फर्जी मतदाता पाए गए हैं। मैंने चुनाव आयोग को मुंगावली-कोलारस उपचुनाव के दौरान भी इस गंभीर मुद्दे के विषय में अवगत किया था। यह हमारे लोकतंत्र पर कलंक है।”सिंधिया ने आगे लिखा है, “मेरा मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही करें, जिससे आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकें।”गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में मतदाता सूची की जांच के दौरान 59,517 मतदाता फर्जी पाए गए हैं। इनमें 20,886 मतदाता तो ऐसे हैं जिनकी मृत्यु वर्षो पहले हो चुकी है। 28,067 मतदाता ऐसे हैं जो दूसरी जगह चले गए और इनके नाम अभी भी मतदाता सूची में हैं। जिले में अपने स्थान पर अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की संख्या 5,633 है। यहां 5,031 मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से ज्यादा स्थानों पर दर्ज हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन ने कहा, “यह सही बात है कि जिले में 59 हजार से ज्यादा मतदाता संदिग्ध मिले हैं। इनमें 20,886 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। सूची शुद्घीकरण के दौरान ऐसे नाम काटे जा रहे हैं और अभी तक 34 हजार से ज्यादा नाम हटाए जा चुके हैं।”

 

Tags: Jyotiraditya Scindia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD