Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेकेपीसीस सार्वजनिक क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ी बन कर उभरेगी : नईम अख्तर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 May 2018

Last updated on: May 09, 2018, 00:00 IST

लोक निर्माण तथा संस्कृति मंत्री नईम अख्तर ने आज शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में निगम की 93वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए जम्मू व कश्मीर परियोजना निर्माण निगम की क्षमताओं और स्थान को सार्वजानिक एवं नीजि क्षेत्र बाजार में एक प्रमुख खिलाडी के रूप में बढाने पर बल दिया। लोक निर्माण  विभाग तथा जेकेपीसीसी के उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। अख्तर ने कहा कि इस बैठक का संदेश यह है कि निगम एक सुधार प्रणाली पर है आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में, आको सिस्टम को सरल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि निगम के साथ उपलब्ध बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उचित प्रतिक्रियाओं को स्थापित करने की आवश्यकता है और इसे ढांचा विकास बातार में प्रतिस्पर्धा के रूप में डाला जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास पैकेज जिसमें जम्मू व कश्मीर में ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में करोडों रु का निवेश किया जा रहा है, निगम को क्षमताओं के निर्माण के लिए एक अवसर प्रदान करता है।

निगम की पूर्ण क्षमता को काम में लाने हेतु आवश्यक हस्तक्षेपों के बारे में बताते हुए अख्तर ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा करने के लिए सभी संभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि निगम में जम्मू व कश्मीर बैंक के बाद राज्य के अन्य सफलतापूर्वक चुने गये निगम के रूप में उभरने की क्षमता है। मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में लिफ्ट जैसे उपयोग होने वाले मैकेनिकल उपकरण की खरीद सहित ठेका प्रक्रिया के मानकीकरण हेतु एक सैल बनाना होगा जो विकासायुक्त के अंतर्गत कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि एक विषेश ब्रैड के बजाये टेंडरस विस्तृत होना चाहिए पंरतु गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को परियोजनाएं का आबंटन करते समय भविश्य में निविदा प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। ठेकेदारों तथा श्रमिकों के कार्य का मूल्याकंन किया जाना चाहिए। आरएंडबी आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, ढांचा सलाहकार जम्मू व कश्मीर सरकार प्रदीप सिंह, विकासायुक्त (कार्य) सतीश राजदान एवं जेकेपीसीसी के एमडी वकार मुस्तफा तथा जेकेपीसीसी के उपाध्यक्ष खलील जहांगीर भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Naeem Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD