Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में:

 

नरेंद्र मोदी सरकार में सभी वर्ग परेशान : सोनिया गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2018

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और संयुक्त प्रगतिशील गठंबधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि समाज के सभी वर्ग प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी से पीड़ित हैं, 2014 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए सभी वादे खोखले साबित हो गए हैं। सोनिया ने यहां जन आक्रोश रैली के दौरान कहा, यह देखकर दुख होता है कि आज हमारा समाज अभूतपूर्व हिंसा और घृणा से पीड़ित है। सभी वर्गों के लोग पीड़ित हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी के शासन में अशांत समय से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, हमारा देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। हम सभी को एकजुट होना चाहिए और इस शासन के खिलाफ लड़ने के लिए सतर्क होना चाहिए।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी सरकार ने हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को तबाह करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा कि देश को निष्पक्ष और मजबूत संवैधानिक संस्थानों की आवश्यकता है।2014 के चुनावी वादों पर प्रधानमंत्री को लक्षित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, मोदी द्वारा किए गए सभी वादे खोखले साबित हो गए हैं।सोनिया ने कहा, मोदीजी ने कहा था, न खाऊंगा न खाने दूंगा..लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है।संप्रग नेता ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार इतने बढ़ गए हैं कि अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा, यहां तक कि उनके अपराधियों को भी इस सरकार द्वारा बचाया जा रहा है। युवाओं से दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, वे अभी भी बेरोजगार हैं और वे जानते हैं कि उन्हें मोदीजी ने धोखा दिया है।उन्होंने कहा, आज देश में असत्य और अन्याय का शासन है। जो भी अपनी आवाज उठाता है उसे सरकार के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD