Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

खराब मौसम की चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2018

20 अप्रैल (दिन-01): जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ आंधी की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार के कुछ स्थानों पर आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू एवं कश्मीर, दक्षिण असम एवं मेघालय और मिजोरम एवं त्रिपुरा के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

विदर्भ के एक-दो स्थानों पर लू चलने की परिस्थितियां बनने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास स्थित इलाकों में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसके साथ समुद्री हालात खराब हो सकते हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं और तटों पर सावधानी बरतें।

21 अप्रैल (दिन-02): पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में हिमालय के नजदीकी इलाकों के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ आंधी की संभावना है।

झारखंड और गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के छिटपुट इलाकों में आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

ओडिशा, असम एवं मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

असम एवं मेघालय तथा मिजोरम एवं त्रिपुरा के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के आसपास स्थित इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ समुद्री हालात खराब हो सकते हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं और तटों पर सावधानी बरतें।

आईएनसीओआईएस के मौसम अनुमान के आधार पर भारत के पश्चिमी तट के आसपास समुद्री हालात खराब से बहुत खराब हो सकते हैं। पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्से और लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में सुबह समुद्री हालात खराब हो सकते हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं और तटों पर सावधानी बरतें।

22 अप्रैल (दिन-03): पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में हिमालय के नजदीकी इलाकों के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ आंधी की संभावना है।

गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के छिटपुट इलाकों में आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

तेलंगाना, तमिलनाडु, अंदरूनी कर्नाटक और केरल के छिटपुट स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएनसीओआईएस के मौसम अनुमान के आधार पर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पश्चिमी तट के आसपास समुद्री हालात खराब से बहुत खराब हो सकते हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं और तटों पर सावधानी बरतें।

23 अप्रैल (दिन-04): जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की परिस्थितियां बनने की संभावना है।

आईएनसीओआईएस के मौसम अनुमान के आधार पर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पश्चिमी तट के आसपास समुद्री हालात पूर्ववत बने रह सकते हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं और तटों पर सावधानी बरतें।

24 अप्रैल (दिन-05): तेलंगाना के छिटपुट स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की परिस्थितियां बनने की संभावना है।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD