Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

इसरो अध्यक्ष ने आगामी चन्द्रमा मिशन ‘चंद्रयान-2’ के बारे में डॉ जितेन्द्र सिंह को जानकारी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2018

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉक्टर के. सिवन ने आज यहां केन्द्रीय पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, लोकशिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की। बैठक के दौरान डॉक्टर के. सिवन ने उन्हें आगामी चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-2’ के बारे में जानकारी दी। इसे इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर के दौरान श्रीहरिकोटा से लांच किये जाने की संभावना है। आगामी चंद्रयान-2 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर सिवन ने कहा कि इस मिशन की कुल लागत लगभग 800 करोड़ रुपए है। इसमें लांच करने की लागत 200 करोड़ रुपये तथा सेटेलाइट की लागत 600 करोड़ रुपये शामिल है। यह लागत 1500 करोड़ की आधी है जो विदेशी धरती से इस मिशन को लांच करने पर आती। चंद्रयान-2 एक लैंड रोवर और जांच (प्रोव) से सुसज्जित होगा, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यहां वे मिट्टी, पानी आदि के नमूने एकत्र करेंगे और इसके विस्तृत विश्लेषण और अनुसंधान के लिए वापस लाएंगे। इस अर्थ में यह अपनी तरह का पहला चन्द्रमा मिशन होगा। डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कम लागत वाली चंद्रयान-2 मिशन की सराहना की। उन्होंने इसकी विशेषज्ञता, निर्माण और उपयोग की गयी सामग्री के पूरी तरह स्वदेशी होने के लिए भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कारण यह प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "मेक इन इंडिया" मंत्र का एक उपयुक्त उदाहरण है। इस साल जून-जुलाई के लिए निर्धारित एक अन्य इसरो मिशन, जीएसएलवी एमके तृतीय-डी 2 पर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD