Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

नरेंद्र मोदी की नीयत भी साफ है और नीति भी स्पष्ट : राम विलास पासवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोतिहारी (बिहार) , 10 Apr 2018

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यहां मंगलवार को कहा कि इस देश से आरक्षण कोई समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसकी नीयत भी साफ है और नीति भी स्पष्ट है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि महात्मा गांधी के दो हथियार थे सत्याग्रह और स्वच्छता। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के बाद गांधी जी का सत्याग्रह चंपारण में सफल रहा। इस सत्याग्रह ने देश को दिशा दी। यहां उन्होंने स्वच्छता व सत्याग्रह का सबक दिया। उन्होंने कहा कि जैसे गांधी के नाम से 'सत्याग्रह' जुड़ा है, वैसे ही नरेंद्र मोदी के नाम से 'स्वच्छता' जुड़ जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज समाज में हिंसा फैलाने के लिए विपक्ष तरह-तरह की बात कर रहा है, समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग छोले-भटूरे खाकर राजघाट पर सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे कोई नहीं छीन सकता। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि आरक्षण समाप्त होने का प्रश्न ही नहीं उठता। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD