Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया

 

सीए के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही कांग्रेस : रवि शंकर प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2018

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक पर राजनीतिक फायदे के लिए निजी डेटा का उपयोग करने के आरोपों के बीच, भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर 2019 लोकसभा चुनाव अभियान के लिए कथित रूप से राजनीतिक डेटा विश्लेषक कंपनी कैंब्रिज एनालाइटिका(सीए) की मदद लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आरोप लगाया कि सीए को डेटा प्रकरण में संलिप्त पाया गया है और चेतावनी दी कि भारतीय चुनाव प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार इसपर जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अनुचित कार्यो के लिए फेसबुक समेत सोशल मीडिया का भारतीय चुनावी प्रक्रिया को छुपकर या खुले रूप से प्रभावित करने के किसी भी प्रयास की न तो इजाजत दी जाएगी और न ही बर्दाश्त किया जाएगा।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 2019 अभियान को चलाने के लिए जिस कंपनी सीए से मदद ले रही है, वह रिश्वत लेने, राजनीतिज्ञों को फसांने के लिए यौनकर्मियों का इस्तेमाल करने और फेसबुक से डेटा चुराने में संलिप्त रही है।

भाजपा नेता ने कहा, "फेसबुक समेत सोशल मीडिया का इस्तेमाल पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जा सकता। फेसबुक से हाल ही में डेटा चोरी की खबर के बीच मेरी सख्त चेतावनी अटलांटिक के पार सुदूर कैर्लिफोर्निया में लोग सुन लें।"कांग्रेस पर वोट के लिए डेटा प्रकरण और चोरी पर निर्भर रहने का आरोप लगाते हुए प्रसाद ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह डेटा चोरी पर निर्भर है और सीए की सेवा लेने के पीछे क्या उसका एकमात्र मानक उसकी चोरी की क्षमता ही है?मीडिया रपट के हवाले से भाजपा नेता ने कांग्रेस से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या निष्कासित सीए के सीईओ अलेक्जेंद्र निक्स से पार्टी के कई नेताओं ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए मुलाकात की थी।उन्होंने कहा, "यह भारत में करोड़ों ऑनलाइन यूजर्स के लिए चिंता का विषय है कि ऑनलाइन डेटा ब्राउजिंग पैटर्न का इस उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो रहा है। मैं विशेष तौर पर कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि देश इस तरह के डेटा प्रकरण या चोरी को बर्दाश्त नहीं करेगा।

"मंत्री ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि उसके पास सीए द्वारा चुराए गए कितने डेटा हैं और पार्टी द्वारा कितने भारतीय यूजर्स के डेटा सीए को दिया गया है।उन्होंने कहा, "सीए को केन्या में राजनीतिक प्रक्रिया को पलटने के लिए डेटा चोरी का दोषी पाया गया है और कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए ऐसी ताकतों के साथ जुड़ी हुई है।"प्रसाद ने कहा, "हमने यह गुजरात में देखा। हम देख रहे हैं कि वे लोग कर्नाटक में क्या कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि भारतीय यूजर्स की निजता उल्लंघन मामले की जांच के लिए सरकार अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग और न्याय विभाग के संपर्क में है।मंत्री ने कहा, "हम भारतीय यूजर्स के डेटा चोरी मामले में कंपनी और फेसबुक को समन जारी करेंगे।"

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD