Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

महिला हॉकी : राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2018

हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। उन्हें उप-कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। एचआई की ओर से जारी इस 18 सदस्यीय टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने दक्षिण कोरिया दौरे पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीती थी। आस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पांच अप्रैल को वेल्स से होगा। सविता को कोरिया दौरे के लिए आराम दिया गया था। उन्होंने अब टीम में वापसी कर ली है। उनके साथ राजानी एतिमार्पु गोलकीपर की जिम्मेदारी साझा करेंगी। 

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को विश्वास है कि उनकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में कोरियाई दौरे की तरह ही प्रदर्शन करेगी। हरेंद्र ने कहा, "टीम ने कोरिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय टीम को मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों में भी यह टीम उलटफेर करेगी। इसका लक्ष्य पोडियम हासिल करना है।"भारतीय महिला टीम ने 2002 में इंग्लैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल में मेजबान देश को 3-2 से मात दी थी। इसके बाद, 2006 में आस्ट्रेलिया से फाइनल में मिली हार के कारण भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 2010 और 2014 में टीम पांचवां स्थान ही हासिल कर पाई थी। कप्तान रानी को आशा है कि उनकी टीम 2002 और 2006 की पदक जीत को फिर से दोहराएगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम : 

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतामार्पु

डिफेंडर : दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, सुशीला चानु पुखरंबम

मिडफील्डर : मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज

फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालेरमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम रानी। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD