Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

तंबाकू के उन्नमूलन के लिए कानून को सख्ती से लागू करने के लिए 28 पुलिस अधिकारी नोडल आधिकारियों के तौर पर नामजद

कैंसर और सभी ग़ैर-संक्रमित बीमारियों का मुख्य कारण है तंबाकू : ब्रह्म मोहिंदरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2018

स्वास्थय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा है कि राज्य में तंबाकू बेचने और उसके प्रयोग को रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सभी जि़लों में तंबाकू के ख़ात्मे संबंधी कानून को सख्ती से लागू करने और इसकी अवैध बिक्री  पर पैनी नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस के 28 अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।श्री ब्रहम मोहिंदरा ने आज एक प्रैस बयान में कहा कि सूबे के लिए कैंसर एक गंभीर विषय है क्योंकि तंबाकू का प्रयोग से पंजाब में 80 व्यक्ति प्रतिदिन अपनी जान गंवा लेते हैं। इस मुद्दे की गंभीरता के मद्देनजऱ स्वास्थय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस के डी.एस.पी और एस.पी. रंैक के सीनियर अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर नामज़द किया है जिससे नाबालिगों को अवैध तौर पर तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दोषियों को काबू किया जा सके।उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की नोडल अधिकारियों के तौर पर नामज़दगी पंजाब स्वास्थय व्यवस्था निगम में एक जागरूकता वर्कशाप के दौरान की गई है। इस जागरूकता वर्कशाप संबंधी और जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्कशाप की अध्यक्षता ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन के निदेशक श्री प्रबोध कुमार ने की। उन्होंने सेहत विभाग को यह यकीन दिलाया कि पुलिस विभाग तंबाकू के ख़ात्मे संबंधी कानून को कठोरता से लागू करन के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग और स्वास्थय विभाग अवैध, ग़ैर-कानूनी और अनैतिक पदार्थ जैसे खुली सिगरटें की बिक्री, हुक्का बार और नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर ही पुलिस अधिकारियों को उन लोगों पर नकेल डालने के लिए निर्देश भी जारी किये जो ऐसे पदार्थों से हमारे नौजवानों को बिगाड़ रहे हैं।इस अवसर पर डॉ. अरीत कौर राज्यीय नोडल अधिकारी, तंबाकू कंट्रोल, पंजाब ने भी पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि हमें ज़मीनी स्तर पर चौकसी रखने के लिए अपने जिले की टास्क फोर्स को भी मज़बूत करना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस विभाग के  तालमेल से कोई अपराधी कानून के हाथों से बच नहीं सकेगा।इस जागरूकता वर्कशाप में नोडल पुलिस अधिकारियों के तौर पर श्री हरजीत सिंह,पी.पी.एस., अंमृतसर(सी) से ए.डी.सी.पी. / क्राईम, श्री हरप्रीत सिंह, पी.पी.एस., अमृतसर(आर) से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री अश्वनी कुमार, पी.पी.एस., तरनतारन से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री हरविन्दर सिंह पी.पी.एस., गुरदासपुर से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री वरिंदरप्रीत सिंह पी.पी.एस., बटाला से डी.एस.पी. / मुख्यालय, श्री राजेश कुमार, पी.पी.एस.,पठानकोट से डी.एस.पी. / हैडक्वाटर, श्री गुरमेल सिंह पी.पी.एस.,जालंधर(सी) से ए.सी.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री बलविंदर इकबाल सिंह काहलों पी.पी.एस., जालंधर(आर) से डी.एस.पी. /हैडक्वाटर, श्री बलबीर सिंह पी.पी.एस., कपूरथला से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री गुरजीतपाल सिंह पी.पी.एस., होशियारपुर से डी.एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री गुरजीत सिंह पी.पी.एस., शहीद भगत सिंह नगर से डी.एस.पी. /हैडक्वाटर, श्री वरिंदरजीत सिंह पी.पी.एस., रोपड़ से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री हरबीर सिंह अटवाल पी.पी.एस., साहिबजादा अजीत सिंह नगर से एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री सुरिंदर मोहन सिंह पी.पी.एस.,लुधियाना से ए.सी.पी. /इन्नवेस्टीगेशन, श्री रुपिंदर कुमार भारद्वाज, पी.पी.एस., लुधियाना (आर) से एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री विकास सबरवाल पी.पी.एस., खन्ना से डी.एस.पी. / हैडक्वाटर, श्री हरपाल सिंह, पी.पी.एस., फतेहगढ़ साहिब से एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री सतपाल शर्मा पी.पी.एस., पटियाला से डी.एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री हरमीत सिंह हुंदल,पी.पी.एस., संगरूर से एस.पी. / इन्नवेस्टीगेशन, श्री जगदीश कुमार बिश्नोई पी.पी.एस., बरनाला से डी.एस.पी. / हैडक्वाटर, श्री अजमेर सिंह, पी.पी.एस., फिऱोज़पुर से एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री मुख़्त्यार सिंह, पी.पी.एस., फाजिल्का से एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री सेवा सिंह माली, पी.पी.एस., फरीदकोट से एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री केसर सिंह पी.पी.एस., मोगा से डी.एस.पी./ हैडक्वाटर, श्री गुरजीत सिंह पी.पी.एस., मुक्तसर से डी.एस.पी./ हैडक्वाटर, श्री करन शेर सिंह पी.पी.एस., बटाला से डी.एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री नरिंदर पाल सिंह, पी.पी.एस., मानसा से एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन, श्री बलराज सिंह, पी.पी.एस., ए.आई.जी. / जी.आर.पी. पटियाला से एस.पी./ इन्नवेस्टीगेशन ने उपस्थित थे। 

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD