Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

 

'मैथिली' भाषा को विदेशों तक पहुंचाने की तैयारी!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Feb 2018

बिहार के मिथिला क्षेत्रों के लोग मैथिली भाषा की उपेक्षा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि भगवान राम का वनवास तो 14 साल के बाद समाप्त हो गया था, परंतु मां सीता की जन्मस्थली सहित कई क्षेत्रों में बोली जाने वाली 'मैथिली' भाषा आज भी सरकारी उपेक्षा का शिकार होने के कारण वनवास झेलते नजर आ रही है। लेकिन खुशी की बात यह है कि अब कई शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं ने इस भाषा को विश्वभर में फैलाने की कोशिश शुरू की है।मैथिली भाषा का उल्लेख रामायण काल से ही मिलता है। कालांतर में कवि कोकिल विद्यापति ने मैथिली भाषा को अपना माध्यम बनाकर 'देसिल बयना सब जन मिट्ठा' का नारा दिया था। मैथिली भाषा पर काम करते हुए प्रसिद्ध भाषाविद् सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने 'लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया' में इसे बिहार की प्रमुख भाषाओं में से एक माना है। उनके अनुसार सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज और पूर्णियां सहित आसपास के लोग मैथिली भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने इस भाषा को दुनिया की सबसे मधुरतम भाषा बताया है। बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री राम लखन राम 'रमण' भी स्वीकार करते हैं कि प्राचीनतम भाषाओं में से एक मानी जाने वाली भाषा मैथिली का उतना विकास नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बिहार के कई विश्वविद्यालयों में इसकी बजाब्ता पढ़ाई होती है। उन्होंने इस भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र के ही पढ़े-लिखे व बुद्धिजीवियों को प्रयास करने की जरूरत बताई। 

इन दिनों सामाजिक संस्था मिथिलालोक फाउंडेशन एवं शैक्षणिक संस्था ब्रिटिश लिंग्वा ने संयुक्त प्रयास से इस भाषा को जन-जन तक खासकर विदेशों तक पहुंचाने की बीड़ा उठाया है। इन दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा के लिए दिल्ली के लक्ष्मीनगर में नि:शुल्क मैथिली स्पीकिंग कोर्स की शुरुआत की है। मिथिला फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ़ बीरबल झा ने आईएएनएस को बताया कि मैथिली स्पीकिंग कोर्स के पाठ्यक्रम में प्रारंभिक व उच्च स्तर के पाठयक्रम शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा का ज्ञान, उच्चारण तकनीक आदि की बारीकियों को शामिल किया गया है, जबकि उच्च पाठ्यक्रम में यूपीएससी, बीपीएससी आदि परीक्षाओं के लिए ऐच्छिक विषय के तौर पर मैथिली पढ़ने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। डॉ़ झा ने बताया, "दिल्ली में करीब 60 लाख मैथिली भाषी निवास करते हैं। उनके सामने अपने बच्चों को मैथिली सिखाने की समस्या है, क्योंकि बच्चे भाषा की विपन्नता के कारण अपने दादा-दादी से जुड़ नहीं पा रहे हैं।

मिथिला मीमांसा पर शोध करने की जरूरत है, जो इस भाषा ज्ञान के बिना नहीं हो सकता है।" डॉ. झा कहते हैं कि देश की लगभग 5.6 प्रतिशत आबादी लगभग सात से आठ करोड़ लोग मैथिली भाषा बोलते हैं। मैथिली की अपनी लिपि है जो एक समृद्ध भाषा की पहचान है। बतौर झा, मैथिली विश्व की सर्वाधिक समृद्ध, शालीन और मिठास पूर्ण भाषाओं में से एक मानी जाती है।उनका कहना है कि देश के कई हिस्सों के अलावा जर्मनी, फ्रांस और इंगलैंड के करीब 12 से 15 लोगों ने इस संस्थान से मैथिली भाषा सीखने की इच्छा व्यक्त करते हुए संपर्क किया है। जानी-मानी गायिक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर भी मिथिलालोक फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हैं। उनका कहना है कि यह सही है कि दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने बच्चों को मैथिली भाषा सिखाने में दिक्कत होती है। ऐसे में यह अच्छी पहल है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश मिश्रा कहते हैं कि मैथिली भाषा के प्रचार प्रसार से मिथिला का आर्थिक व सामाजिक विकास होगा अन्यथा यह क्षेत्र देश के दूसरे हिस्से से कट जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मैथिली को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने माना कि आज जिस तेज गति से क्षेत्रीय भाषाओं का प्रचलन घट रहा है, ऐसे में मैथिली भाषा को सिखाने का प्रयास की सराहना होनी चाहिए। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD