Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा

 

डेटा चोरी पर कदम उठाना पीएनबी की जिम्मेदारी : क्लाउडसेक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2018

पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के लगभग 10 हजार क्रेडिट या डेबिट कार्ड धारकों के डेटा चोरी किए जाने के संबंध में रपट प्रकाशित होने के एक दिन बाद साइबर सुरक्षा कंपनी क्लाउडसेक ने शुक्रवार को कहा कि यह अब बैंक का दायित्व है कि इसे प्रमाणित करे और इसके लिए जरूरी कदम उठाए। इसी साइबर सुरक्षा कंपनी ने पीएनबी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के संबंध में डेटा चोरी का पता लगाया था। सिंगापुर में पंजीकृत कंपनी क्लाउडसेक इंफोर्मेशन सिक्युरिटी ने पीएनबी से अपने संचार और इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि कैसे उन्होंने डेटा चोरी का पता लगाया। कंपनी का बेंगलुरू में भी कार्यालय है।क्लाउडसेक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, राहुल शशि ने एक बयान में कहा, "20 फरवरी को, हमने एक सूची की पहचान की, जो पीएनबी से जुड़ी थी और डार्क वेब साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध थी। हमने हमारी वेबसाइट में सूचीबद्ध साइबर अपराध संपर्क ईमेल के जरिए पीएनबी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह ईमेल बाउंस हो गया।

"उन्होंने कहा, "21 फरवरी को रात 8.10 बजे हम तीसरे पक्ष के जरिए पीएनबी के अधिकारियों तक पहुंचने में सफल रहे। पीएनबी के अधिकारियों ने हमें तत्काल प्रतिक्रिया दी और उसी दिन 10 बजे रात हमें फोन किया। हमने उन्हें लीक हुए डेटा की विस्तृत रपट उपलब्ध कराई।"उन्होंने कहा, "22 फरवरी को, हमने उन्हें इस संबंध में और रपट मुहैया कराई और अधिकारियों ने तीव्र कार्रवाई का भरोसा दिया।"इंटरनेट पर जो डेटा बिक्री के लिए उपलब्ध थे, उसमें नाम, एक्सपाइरी डेट, निजी पहचान नंबर, कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू की जानकारी दी हुई थी।हांगकांग की अंग्रेजी वेबसाइट एशिया टाइम्स ने गुरुवार को दावा किया, "पीएनबी के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी टी.डी. वीरवानी ने पुष्टि की है कि बैंक डेटा चोरी मामले में सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।"शशि के अनुसार, "इस चरण में, क्लाउडसेक के पास कोई प्रक्रिया नहीं है कि वह सुनिश्चित कर सके कि सूचीबद्ध डेटा सही हैं या नहीं।"उन्होंने कहा, "हम इस डेटा के सत्यापन के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करेंगे। यह बैंक का दायित्व है कि इसे प्रमाणित करे और इसके लिए जरूरी कदम उठाए।"पीएनबी इस घटना के पहले से ही करोड़ो रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी का सामना कर रहा है।

 

Tags: SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD