Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की हिमाचल रेजिमेंट की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2018

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।उन्होंने रक्षा बलों में हिमाचल प्रदेश के सैनिकों की शूरवीर सेवाओं को पहचान दिलाने के लिए ‘हिमाचल रेजिमेंट’ की मांग की, क्योंकि 1200 से अधिक जवानों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है और हिमाचल के वीर जवानों को चार परमवीर चक्र सहित 1100 वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया किया कि राज्य के युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में कैरियर का सबसे पसंदीदा बड़ा विकल्प है। हालांकि, भर्ती की जाने वाली पुरूष आबादी (आरएमपी) की अवधारणा के कार्यान्वयन के उपरान्त राज्य के लिए भर्ती कोटे को कम कर दिया गया है। उन्होंने इसमें बढ़ौतरी करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने एयरफोर्स के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे को विकसित करने का भी आग्रह किया और कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से इसका इस्तेमाल लड़ाकू विमानों व भारी विमानों को उतारकर रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इसकी सीमा से सुरक्षित दूरी तथा रणनीतिक स्थान होने के कारण पठानकोट एयरपोर्ट के लिए सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में एक विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 500 एकड़ अतिरिक्त भूमि की अधिग्रहण की आवश्यकता होगी जिसकी लागत को रक्षा मन्त्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन देने का अनुरोध किया कि इस एयरपोर्ट के रक्षा सम्पति के रूप में विकसित किए जाने के बाद भी नागरिक उड़ानों के संचालन को जारी रखा जाए।श्री जय राम ठाकुर ने रक्षा उपकरणों को धर्मशाला के युद्ध स्मारक में स्थानान्तरित करने के लिए मंत्रालय के समर्थन के लिए भी अनुरोध किया। यह स्मारक बहादुर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि के रूप में निर्मित किया गया है। उन्होंने मनाली-लेह रेलवे लाईन के मामले को आगे बढ़ाने के लिए भी आग्रह किया, जो राष्ट्र के लिए सामरिक तथा रक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना तथा हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।

 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD