Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

अगरतला विधानसभा : बागी पर भरोसा जता बदलेगी भाजपा की किस्मत?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2018

पूर्वोत्तर की तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, चुनाव की शुरुआत 18 फरवरी को त्रिपुरा से होगी, जहां सत्ता पर पिछले 20 सालों से मणिक सरकार के नेतृत्व वाली मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)का कब्जा है। राजनीतिक रूप से त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं। इसके अलावा राज्य की कुल आबादी 2012 की जनगणना के मुताबिक 36.58 लाख है। आठ जिलों के साथ राज्य में दो लोकसभा सीट है साथ ही यहां की सरकार राज्यसभा में अपना एक प्रतिनिधि भेजती है।हरी पहाड़ियों और सुनहरे रंग के संतरे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हाल ही में त्रिपुरा ने केरल (93.91 प्रतिशत)को पीछे छोड़कर 94.65 फीसदी साक्षरता दर हासिल की है।अगरतला में कई प्रसिद्ध स्मारक और मंदिर राज्य के मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जिनमें उज्जयंता महल, नीरमहल, जगन्नाथ मंदिर, महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज, लक्ष्मी नारायण मंदिर और रविन्द्र कनान प्रमुख हैं। उज्जयंता महल को महाराजा राधा किशोर माणिक्य ने बनवाया था। इसका निर्माण कार्य 1901 में पूरा हुआ था और इसका इस्तेमाल राज्य विधानसभा के रूप में किया जा रहा है।

अगरतला पिछले कुछ सालों में चावल, तिलहन, चाय और जूट के नियमित व्यापार के लिए पूर्वोत्तर भारत का एक व्यवसायिक गढ़ बन चुका है। शहर में कुछ प्रसिद्ध बाजार हैं जहां बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प और ऊन से बने वस्त्र बड़ी मात्रा में बिकते हैं।वहीं, बात करें राज्य की राजधानी अगरतला की तो यह विधानसभा क्षेत्र हावड़ा नदी के किनारे बसा है और पड़ोसी देश बांग्लादेश से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। विधानसभा सीट संख्या-6 अगरतला में इस बार चुनाव में कुल 48,906 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। अगरतला विधानसभा में कुल महिला मतदाता की संख्या 24,803 है जबकि पुरुष मतदाता की संख्या 24,103 है। बात करें क्षेत्रीय राजनीति की तो अगरतला विधानसभा क्षेत्र पर 1998 से पिछले चार विधानसभा चुनावों में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार जीतने वाले सुदीप रॉय बरमन ने 2016 में तृणमूल कांग्रेस और 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। पिछले चुनावों में खाता न खोल पाने वाली भाजपा ने बरमान पर दांव लगाकर इस क्षेत्र पर अपना दबदबा मजबूत कर लिया है। सुदीप रॉय बरमान का विवादों से गहरा नाता रहा है, दिसंबर 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस से बागी और टीएमसी विधायक सुदीप रॉय बर्मन कार्यवाही के दौरान स्पीकर की छड़ी (सिम्बल ऑफ अथॉरिटी यानी मेस) लेकर भाग गए। घटना के बाद कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया था और अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ ने घटना की निंदा की थी।

सुदीप की क्षेत्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। वह त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही वह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के बेटे हैं। इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रसंता सेन चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, चौधरी पेशे से वकील हैं और विधानसभा क्षेत्र में बखूबी जाने जाते हैं। चौधरी ने गरीबों के लिए कई मामले लड़े हैं जिसे काफी सराहना मिली है। वकालत के अलावा वह समाजसेवा और राजनीति से पिछले 30 सालों से जुड़े हुए हैं और अगरतला में एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। चौधरी कांग्रेस की युवा शाखा एनएसयूआई और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा सत्तारूढ़ माकपा ने अगरतला विधानसभा क्षेत्र से महिला कृष्णा मजूमदार को मैदान में उतारा है। कृष्णा को पहली बार इस सीट से खड़ा किया गया है। दरअसल पिछले चार विधानसभा चुनावों और 20 सालों से माकपा सुदीप के इस अभेद किले में सेंध लगाने में नाकाम रही है। दिग्गज दलों के अलावा तृणमूल कांग्रेस के पन्ना देब और त्रिपुरा पीपुल्स पार्टी के प्रबीण सिंह चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।चुनावों में माकपा ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं तो वहीं भाजपा ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 18 फरवरी को होगा और तीन फरवरी को मतों की गणना की जाएगी। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD