Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा

 

भगवा रंग से रंगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, राजद ने जताया विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दरभंगा (बिहार) , 24 Jan 2018

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के दरभंगा आगमन को लेकर आरएसएस के अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर के एक चौराहे पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और विरोध जताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा शहर को भगवा झंडे से पाट दिया है। इसी दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के समीप चौराहे पर लगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग से रंग दिया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध प्रारंभ कर दिया।राजद के जिला अध्यक्ष रामनेरश यादव के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया और इस मामले में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यादव ने भगवा को कट्टरवादियों का रंग बताते हुए इसे समाजवादियों को चिढ़ाने वाली कार्रवाई बताया है।इधर, कुथ स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर विधायक संजय सरावगी की अनुशंसा पर कर्पूरी चौक पर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के उपर छतरी आदि लगाने सहित कई निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत मूर्ति पर भगवा जैसा रंग चढ़ाया गया है।बिहार बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की भी मांग उठते रही है।ठाकुर 22 दिसंबर 1970 से दो जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD