Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की

 

साड़ी में अपने ही गिनीज रिकॉर्ड को चुनौती देंगी जयंती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2018

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित करने का दम दिखा रही हैं, फिर चाहे वह एक पैर से एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराना हो या पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर देश की सीमा की सुरक्षा करना। रविवार को मुंबई में आयोजित होने वाली टाटा मुंबई मैराथन में भी 40,000 से अधिक लोगों के बीच 9 मीटर की साड़ी पहने एक महिला अपने ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरेगी। हैदराबाद की रहने वाली जयंती संपथकुमार को ऐसा ही करते देखा जाएगा। वह पहली बार साड़ी में मैराथन नहीं दौड़ रही हैं। हैदराबाद में पिछले साल आयोजित हुई एयरटेल हैदराबाद मैराथन में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं और इसी मैराथन में उन्होंने गिनीज रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। एयरटेल हैदराबाद मैराथन की 42 किलोमीटर मैराथन को जयंती ने चार घंटे 57 मिनट और 44 सेकेंड में पूरा किया था। वह ऐसा करने वाली विश्व की पहली महिला हैं। टाटा मुंबई मैराथन में भी रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। जब एक महिला नौ मीटर की साड़ी पहने हजारों की भीड़ में महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण बनकर दौड़ेंगी। जयंती ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं टाटा मुंबई मैराथन में 40 किलोमीटर की फुल मैराथन में हिस्सा लूंगी और इस बार मेरा लक्ष्य इस मैराथन को साढ़े चार घंटे में पूरा करना है। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैंने लक्ष्य बना लिया है और इसे पूरा करने की मैं हर कोशिश करूंगी।

"हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में आईटी प्रबंधक के रूप में काम कर रहीं जयंती ने कहा, "मैं इस मैराथन में हथकरघा कला का प्रचार करूंगी। मैंने यह हैदराबाद मैराथन में भी किया था। मैं हथकरघा से बनी साड़ियां ही पहनती हूं और आज के समय में लुप्त होती इस कला को बढ़ावा देने के लिए मैं इसका प्रचार करूंगी।"जयंती ने नौ साल पहले दौड़ना शुरू किया था। उनके लिए यह सब करना आसान नहीं था, लेकिन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ठान चुकी जयंती ने पीछे हटने से मना कर दिया। उनके इस सफर में उन्हें उनके पति और बच्चों के साथ-साथ माता-पिता का समर्थन भी मिला। 44 वर्षीया जयंती ने पांच किलोमीटर से दौड़ना शुरू किया था।अखबार में बिजनेस सूट में मैराथन दौड़ने वाले इंसान की खबर पढ़कर उन्होंने ठान लिया कि अगर वह ऐसा कर सकता है, तो साड़ी में दौड़ना असंभव नहीं। यहां से जयंती के लक्ष्य की शुरुआत हुई। अपनी दोस्त की मदद से उन्होंने नौ मीटर की साड़ी पहनकर दौड़ना सही समझा। उन्होंने जूतों में नहीं, बल्कि चप्पलों में हैदराबाद मैराथन में हिस्सा लिया। 2015 में उन्होंने हैदराबाद में 10 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया। इसके बाद जनवरी, 2016 से उन्होंने फुल मैराथन में दौड़ने का फैसला किया। 

इसी साल उन्होंने हैदराबाद मैराथन में अपने लक्ष्य को हासिल किया और गिनीज रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। मुंबई मैराथन में इस रिकॉर्ड को चुनौती देने के अलावा जयंती प्लास्किट बैगों का इस्तेमाल न करने के संदेश को भी दर्शाएंगी। जयंती ने कहा, "मैं हथकरघा कला के अलावा टाटा मुंबई मैराथन में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को खत्म करने का संदेश भी दूंगी। मैं पिछले आठ साल से इस उद्देश्य की ओर काम कर रही हूं। सभी जानते हैं कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा और ऐसे में इस ओर उठाया गया एक कदम पर्यावरण की सुरक्षा में अहम योगदान दे सकता है।"जयंती अपने रोजमर्रा के जीवन में भी साड़ी ही पहनती हैं। कोर्पोरेट कंपनी में बड़ी-बड़ी बैठकों में पेशेवर पोशाक के बजाए जयंती साड़ी पहनकर भारतीय महिला के वजूद को दर्शाती हैं। साड़ी पहने के बारे में जयंती ने कहा, "हर इंसान को वही कपड़े पहने चाहिए, जिसमें वह सहज महसूस करता है। मैं केवल यह दर्शाना चाहती हूं कि साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे विशेष समारोहों के अलावा रोजमर्रा के जीवन में भी पहना जा सकता है। यह भी एक सक्रिय और फिट जीवनशैली को दर्शाती है।" टाटा मुंबई मैराथन में दौड़ रहीं जयंती हजारों लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए दौड़ेंगी। उनकी यह दौड़ अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी और ऐसी उम्मीद जताई जा सकती है कि इस मैराथन के अगले संस्करण में जयंती के अलावा अन्य महिलाएं भी साड़ी में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन नजर आएंगी। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD