Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की गतिविधियों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

18 Jan 2018

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) की गतिविधियों की समीक्षा की और रोग निगरानी, स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण, जन जागरूकता, जन स्वास्थ्य कार्रवाई और जन स्वास्थ्य नियमों को लागू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने महामारी विज्ञान एवं रोग नियंत्रण परिसर का भी दौरा किया और भारत महामारी आसूचना सेवा के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इन अधिकारियों को विश्व स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंडा के तहत सीडीसी अटलांटा के सहयोग से एनसीडीसी में दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रणनीतिक स्वास्थ्य संचालन केन्द्र के दौरे के समय श्रीमती पटेल ने राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए मौसमी इनफ्लुएंजा (एच1एन1) की स्थिति का जायजा लिया।एनसीडीसी में अपने संबोधन के दौरान श्रीमती पटेल ने संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और उसके विकास के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय को संस्थान से बहुत आशाएं हैं। उन्होंने बताया कि एनसीडीसी परिसर के उन्नयन के लिए बजट में 382 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पता चलता है कि सरकार इस संस्था के प्रति बहुत गंभीर है। उन्होंने नीति आयोग के विजन दस्तावेज (2017-18 से 2019-20) का उल्लेख करते हुए कहा कि एनसीडीसी रोग निगरानी, स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण, जन जागरूकता, जन स्वास्थ्य कार्रवाई और जन स्वास्थ्य नियमों को लागू करने के संबंध में महत्वपूर्ण काम करने के योग्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में रोकथाम इत्यादि के संबंध में लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं और एनसीडीसी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्रीमती पटेल ने माननीय प्रधानमंत्री के विजन का हवाला देते हुए कहा कि एनसीडीसी को मंत्रालय का पूरा सर्मथन मिलेगा।

 

Tags: Anupriya Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD