Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

नर्मदा-परिक्रमा से पूरा हो रहा बुजुर्गो का सपना!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरगौन (मध्य प्रदेश) , 05 Jan 2018

मांगी बाई (75) एक हाथ में डंडा थामे, सिर पर सामान भरा बैग, जिसे गठरी के तौर पर रखे हुए नर्मदा नदी के किनारे चली जा रही है। उसके मुंह में दांत नहीं हैं, चेहरा झुर्रियों में बदल चुका है, उसके बावजूद वह 'नर्मदे हर' का जयकारा लगाए जा रही है। मांगी बाई बताती है कि वह कालू महाराज के आश्रम से नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुई है। यह नर्मदा परिक्रमा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ कर रहे हैं। उसे लगा कि नर्मदा की परिक्रमा का इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा, लिहाजा वह भी अन्य महिलाओं के साथ इस यात्रा में शामिल हो गई।ओंकारेश्वर के एक संभ्रांत परिवार की महिला सुशीला बाई (60) को लगता है कि उनका यह जीवन तर जाएगा, नर्मदा मैया की परिक्रमा से उनका वह सपना पूरा हो रहा है, जो उन्होंने कभी देखा था। वे आगे कहती हैं कि नर्मदा नदी में स्नान मात्र से चारों धाम का पुण्य मिल जाता है, वे तो पिछले दो माह से नर्मदा नदी में स्नान कर रही हैं। अब वे अपने दुख, कष्ट और अनजाने में हुए अपराध से मुक्ति पा जाएंगी।

दशहरे से नरसिंहपुर के बरमान घाट से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा में लगभग 200 लोग लगातार उनके साथ चल रहे हैं।यात्रा में साथ चल रहे पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया ने आईएएनएस को बताया कि इस यात्रा में शामिल लोगों की सारी व्यवस्थाएं लोगों के सहयोग से की जा रही हैं। सुबह नाश्ता करने के बाद यात्रा शुरू होती है, दोपहर का भोजन और फिर रात्रि के भोजन के बाद सभी विश्राम करते हैं।इस यात्रा की खूबी यह है कि इसमें शामिल लोगों में से अधिकांश 60 वर्ष की औसत आयु से अधिक के हैं, सभी में गजब का उत्साह है। मूंदी बाई (58) कहती है कि वह दिन भर चलने के बाद थक जरूर जाती है, मगर वह थकान नर्मदा नदी के जल का स्पर्श करते ही सारी थकान खत्म हो जाती है।पूर्व विधायक श्याम होलानी का कहना है कि दिग्विजय सिंह की यह यात्रा अद्भुत है, जो व्यक्ति 10 वर्ष राज्य का मुख्यमंत्री रहा हो, वह नर्मदा की परिक्रमा कर रहा है। बीते 100 दिनों में उन्होंने अपनी यात्रा में किसी भी वाहन का सहारा नहीं लिया है। उनकी यह यात्रा पूरी तरह अकल्पनीय है। इस नर्मदा परिक्रमा से वे बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रसन्न हैं, जिन्होंने नर्मदा में स्नान तो किए मगर, उसकी परिक्रमा का अवसर नहीं मिला। जिंदगी के अंतिम पड़ाव में मिले इस सौभाग्य के प्रति वे नर्मदा मैया के प्रति कृतज्ञ हैं। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD