Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

परमाणु बटन हमेशा मेरे डेस्क पर होता है : किम जोंग उन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 01 Jan 2018

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सोमवार को नववर्ष पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरिया ने परमाणु हथियार बना लिया है और इसका उपयोग करने वाला बटन 'हमेशा' उनके डेस्क पर तैयार रहता है। उत्तर कोरिया के राजकीय चैनल द्वारा प्रसारित एक टेलीविजन संदेश में किम ने कहा, "हमने अपने देश के आणविक शक्ति के लक्ष्य को 2017 में प्राप्त कर लिया। इसका बटन हमेशा मेरे डेस्क पर होता है। यह सच्चाई है न कि धमकी।"उन्होंने युद्ध संबंधी गतिविधियों के दौरान परमाणु हथियारों की तैनाती के लिए परमाणु हथियार व बैलिस्टिक मिसाइल का उत्पादन बढ़ाने की आवश्कता बताई।कोरियाई समाचार एजेंसी 'योनहैप' ने किम के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने व्यापक पैमाने पर परमाणु हथियारों बैलेस्टिक मिसाइलों का उत्पादन करने की जरूरत पर बल दिया।किम ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खतरों से निपटने के लिए परमाणु शक्ति विकसित की है।किम ने वाशिंगटन और सियोल से संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास को भी बंद करने की मांग की है। उन्होंने इसे उत्तर कोरिया पर आक्रमण करने की कोशिश के रूप में बताया है।किम जोंग-उन ने आगे कहा कि उत्तर और दक्षिण कोरिया को अपने रिश्तों में सुधार करना चाहिए।

 

Tags: INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD