Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

'नैतिक वित्तपोषण' की ही जीत होती है : अनिल अंबानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Dec 2017

रिलायंस कम्यूनिकेशन के लिए अपने कर्जो का भुगतान करना न केवल व्यापार है, बल्कि नैतिक अनिवार्यता भी है। रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने आरकॉम के कर्ज में 6,000 करोड़ रुपये की कटौती की घोषणा करते हुए यह बात कही। अंबानी ने मंगलवार को एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "यह केवल व्यापार या कर्ज चुकाने के बारे में नहीं है। नैतिक रूप से जो सही है, उसे किया जा रहा है। यह हमेशा व्यापार के लिए हमारा दृष्टिकोण रहा है।"उन्होंने जोर देते हुए कहा, "हम हमेशा उनके साथ रहे हैं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया है और हम में भरोसा जताया है।" अंबानी ने कहा, "केवल नैतिक वित्तपोषण की जीत होती है।"आरकॉम द्वारा जबरदस्त रूप से कर्ज में कटौती करने तथा ऋणदाताओं का भुगतान करने के निर्णय का सोशल मीडिया पर व्यापक स्वागत किया गया और बुधवार को भारत में हैशटैग अनिल अंबानी वॉक्सदटॉक नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा था। अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने आरकॉम के कर्जो का पूर्ण समाधान कर लिया है तथा अपनी संपत्तियों को बेचकर कर्ज की रकम में 25,000 करोड़ रुपये की कटौती कर इसे 6,000 करोड़ रुपये तक लाने में सफलता पाई है। अंबानी ने कहा, "असाधारण चुनौतियों का सामना करते हुए हमने जो हासिल किया है, वह भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में वास्तव में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। ऑरकॉम के कर्ज में कुल 25,000 करोड़ रुपये की कमी आई है।" उन्होंने कहा, "कर्जदाताओं के कर्ज को चुकाने के लिए संपत्तियों की बिक्री की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 2018 के जनवरी-मार्च तक पूरी हो जाएगी।"उन्होंने कहा कि किसी भी कर्जदाता ने कर्ज में कोई छूट नहीं दी है। अंबानी ने यह भी कहा कि न तो किसी कर्ज को इक्विटी में बदला गया है। 

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD