Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया

 

स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों ने कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाई और विपक्ष के दुष्प्रचार को नकारा : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने म्नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों के परिणाम की प्रशंसा करते हुये इसको कांग्रेस की नीतियों पर मोहर और विपक्ष के दुष्प्रचार की क रारी हार बताया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को विपक्ष के हथकंडों व दबाव में ना आकर मतदान करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने घटिया व उक्साहटपूर्ण व्यवहार से निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया। अकाली कार्यकत्र्ताओं द्वारा लोगों को अपने घर में रहने और वोट ना डालने को धमकाने की रिपोर्टो का हवाला देते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि शिअद-भाजपा गठजोड़ को करारी हार का सामना करना पड़ा और गठजोड़ ने इन चुनावों को हथियाने के लिए सभी सीमाएं लांघ गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए खुलेआम धमकि यां देने, गुमराहपूर्ण  बयानबाज़ी और अफ़वाहें फैलाने से लेकर सभी हथकंडे अपनाए परन्तु उनकी ये चालें असफल सिद्ध हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने इन पार्टियों को उनके किये बुरे कार्याे की सज़ा दी है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वोट डालने का जिक्र करते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों ने एक बार फिर अपनी राजनैतिक पुष्टि का प्रदर्शन करते हुये अकाली-भाजपा गठजोड़ और आम आदमी पार्टी के नापाक इरादों का डट कर सामना किया इसलिए पार्टियों का सूबे के चुनाव दृश्य से पूरी तरह सफाया हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग अकालियों के 10 वर्ष के कारनामों को भूले नहीं है जिससे पहले तो लोगों ने विधानसभा चुनाव में अकालियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और अब म्युनिसिपल मतदान में इनको करारी हार दी। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकालियों के संगत दर्शन प्रणाली की कठोर अलोचना की जिसने राज्य को विकास पथ से भटका दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों का अकालियों के विरूद्ध गुस्सा एक बार फिर फूटा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जहां तक आम आदमी पार्टी का प्रश्न है, यह पार्टी पंजाब में आंधी की तरह आई थी परंतु इसका पूरी तरह आधार समाप्त हो गया है। लोगों के भारी समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या में वोटरों द्वारा वोट डालना इस बात को सिद्ध करता है कि लोगों का कांग्रेस में अथाह विश्वास है और लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में रुकावट डालने वाले राजनैतिक गुंडों की धमकि यों की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोगों का बड़ी संख्या में वोट डालने आना इस बात को भी प्रमाणित करता है कि कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सफलतापूर्वक कायम रखा है जो पार्टी की विचारधारा और उनकी पंजाब के लोगों से निजी प्रतिबद्धता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के वातावरण को कायम रखने की सरकार की कोशिशों को कमजोर करने के लिए विरोधियों के प्रयत्न यह दिखाते हैं कि वे प्रत्येक स्तर पर कांग्रेस से बार -बार हार का मुंह देखने का गुस्सा ज़ाहिर करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि म्यूंसिपल चुनाव जिनको राजनैतिक विशेषज्ञ और यहां तक कि मीडिया भी पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी बताते थे, में कांग्रेस की बड़ी जीत यह सिद्ध करती है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है और राज्य के लोग सरकार की गत् 9 माह की प्राप्तियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD