Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

अफगानिस्तान : कांधार में नाटो के काफिले पर हमला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांधार (अफगानिस्तान) , 17 Dec 2017

अफगानिस्तान के कांधार शहर में रविवार को नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के काफिले पर हुए एक आत्मघाती हमले में एक अफगानी महिला की मौत हो गई और चार अन्य नागरिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार अपराह्न् दो बजे दक्षिणी प्रांत कांधार की राजधानी कांधार शहर के पुलिस जिला पांच में एक सड़क के किनारे हुआ। यह सड़क शहर को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से जोड़ती है। अधिकारी ने कहा,"प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट में एक महिला की मौत हुई है और चार अन्य नागरिक घायल हुए हैं। लेकिन काफिले में मौजूद किसी विदेशी को चोट नहीं पहुंची, क्योंकि वे बम प्रूफ वाहनों में बैठे हुए थे।"प्रत्यक्षदर्शी अहमद ने कहा, "जब अंतर्राष्ट्रीय सेना का एक दल हमारे पड़ोस से गुजर रहा था, तभी हमने एक भयानक विस्फोट की आवाज सुनी। अब पूरे स्थान को बंद कर दिया गया है और कोई भी नहीं जानता कि विस्फोट के पास स्थित निवासियों का क्या हुआ।"अहमद ने कहा, "विस्फोट से कई वाहन और पास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।"अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD