Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

2019 में मतपत्र से हो चुनाव तो नहीं जीतेगी भाजपा : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Dec 2017

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदर्शन से बसपा अध्यक्ष मायावती खुश हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं। उन्होंने कहा कि यदि 2019 में मतपत्र से लोकसभा चुनाव हो तो भाजपा नहीं जीत पाएगी। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को शनिवार को श्रद्धांजलि देने पहुंची बसपा अध्यक्ष मायावती ने निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और कहा, "दलित समुदाय के अलावा समाज के सवर्ण और पिछड़े वर्ग ने भी बसपा को समर्थन दिया और यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। साथ ही मुस्लिमों का समर्थन भी हमें हासिल है।"उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, नहीं तो बसपा के और उम्मीदवार मेयर पद पर जीत हासिल करते। मायावती ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद बसपा नंबर दो पर रही।

मायावती ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, "यदि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा है तो उसे 2019 के चुनाव में ईवीएम को हटाकर मतपत्र से चुनाव कराना चाहिए। मैं दावा करती हूं कि मतपत्र का इस्तेमाल किया गया तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।"उन्होंने कहा कि 2014 में ईवीम में गड़बड़ी कर भाजपा को केंद्र की सत्ता मिली थी। प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बननी थी, लेकिन ईवीएम में छेड़खानी कर दी गई।अखिलेश यादव की पार्टी सपा के बारे में किए गए सवाल पर मायावती ने कहा, "हम तो अपनी पार्टी की बात करते हैं। सपा की बात अखिलेश यादव से पूछो।"सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। मुस्लिम, पिछड़े और दलित हमारे साथ ही है, इससे बड़ा गठबंधन और क्या हो सकता है।"

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD