Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा से 3 नशा तस्करों को काबू किया

हैरोइन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिऱोज़पुर , 18 Nov 2017

Last updated on: Nov 18, 2017, 00:00 IST

नशों के व्यापार और तस्करी के विरुद्ध अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने फिऱोज़पुर जि़ले के सीमावर्ती क्षेत्र से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 स्मग्लरों को गिरफ़्तार किया है जिनमें गुरदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह, महावीर सिंह उर्फ तोता और सुखबीर सिंह उर्फ सोनी पुत्र निरवैर सिंह को काउन्टर इंटेलिजेंस फिऱोज़पुर की टीम द्वारा काबू किया गया है परन्तु मुख्य संदिग्ध बदनाम तस्कर मनजीत सिंह उर्फ मन्ना भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुख्य दोषी होने के कारण मन्ने की सक्रियता से खोज जारी है।यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में नशों की अकेले सबसे बड़ी खेप को काबू करने में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ) के साझे ऑपरेशन से अंजाम तक पहुँचाया गया।प्रवक्ता के अनुसार डी.जी.पी. इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता और आई.जी. कांउटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद के निर्देशों के अन्तर्गत काउन्टर इंटेलिजेंस की टीम ने नरिन्दर सिंह ए.आई.जी फिऱोज़पुर के नेतृत्व में सरहदी रोड चौंक, नज़दीक बस अड्डा फिऱोज़पुर में विशेष नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर मन्ना और उसका भाई गांव गट्टी राजो के और बी.एस.एफ की चौकी ‘सतपाल खंबा’ नंबर 187/11 के क्षेत्र में भारत-पाक सरहद की बाड़ के नज़दीक हेरोइन और गोला बारूद की बड़ी खेप प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

कार्यवाही संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी तस्कर नवाब अपने साथियों सहित बाड़ के ऊपर से नशों की खेप फेंक रहा था जिस पर बी.एस.एफ. ने ललकार कर रोकने की कोशिश की परन्तु इन तस्करों ने गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं जिस कारण बी.एस.एफ. जवानों ने भी बदले में जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तानी तस्कर खेप छोड़ कर भाग निकले परन्तु यहां से यह खेप हासिल करने पहुंचे 3 संदिग्ध भारतीय तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया।तस्करों के पास से काउन्टर इंटेलिजेंस टीम को एक सफ़ेद आई-20 कार, 22 पैकेट हेरोइन, एक 9 एम.एम. का पिस्तौल, एक मैगज़ीन सहित 11 जि़ंदा कारतूस और एक पाकिस्तानी सिमकार्ड बरामद हुआ है। इस संबंधी मुकद्दमा नंबर 335, तारीख़ 18-11-17 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत धारा 21/25 /29 /61 /85, हथियार कानून की धारा 25/54/59 और सूचना तकनीक कानून की धारा 66-डी/66-1 के अधीन थाना सदर फिऱोज़पुर में दर्ज कर लिया है और  छानबीन जारी है।पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि काबू किये गए तीनों ही स्मगलरों का अपराधिक पृष्ठभूमि रही है। मनजीत सिंह उर्फ मन्ना पर 50,000 रुपए की जाली करैंसी रखने का केस दर्ज है। महांवीर सिंह उर्फ तोता से 15 किलो हेरोइन की बरामदगी होने के कारण एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत थाना मकबूलपुरा में मामला दर्ज है जिसमें उसको 15 साल की जेल हो चुकी है। इससे पहले भी वर्ष 2008 में महाबीर के विरुद्ध थाना लोपोके जि़ला अमृतसर में 15 किलो हेरोइन की बरामदगी होने के कारण एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 15 वर्ष की कैद हुई है और वह आज कल फरीदकोट जेल से 42 दिनों की पैरोल पर आया हुआ था। इसके अलावा सुखबीर सिंह पर 2003 में 2 किलो हेरोइन की बरामदगी के कारण थाना डी.आर.आई. दिल्ली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज है।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD