Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

केंद्र के 'चौतरफा हमलों' के खिलाफ मजबूत हो माकपा : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 18 Nov 2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश की क्रांतिकारी ताकतों को कमजोर करने के लिए 'चौतरफा हमले' शुरू करने का आरोप लगाते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने क्रांतिकारी आंदोलन का रास्ता बनाने के लिए पार्टी तंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया है। येचुरी ने रूसी क्रांति के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर कहा, "वर्तमान दौर में देश के क्रांतिकारी आंदोलन में बाधा डालने के लिए चौतरफा हमले हो रहे हैं। इनमें औपनिवेशिक शक्तियों का उदय, पूंजीपतियों को लाभ देने वाली आर्थिक नीतियां, देश की विरासत और समग्र संस्कृति का विनाश और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निरंतर हमले शामिल हैं। ये वर्तमान राजनीतिक स्थिति है।"उन्होंने कहा, "इसलिए अगर हम वर्तमान स्थिति के तहत अपने क्रांतिकारी आंदोलन को आगे ले जाना चाहते हैं, तो हमें अपने हथियार को मजबूत करना होगा, जिससे इन हमलों के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका जा सके।"उन्होंने कहा, "यह हथियार हमारी पार्टी है। वामपंथी पार्टी ही एकमात्र हथियार है, जो लोगों को एकजुट कर सकती है और उनकी एकता को मजबूत कर सकती है।"येचुरी ने आरोप लगाया कि संसद में शीतकालीन सत्र शुरू करने के बजाए केंद्र सरकार 'गुजरात मॉडल' आयात कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए संसदीय प्रणाली से छेड़छाड़ कर रही है।उन्होंने कहा, "वे चुनाव से पहले संसद सत्र शुरू नहीं करने देना चाहते हैं, क्योंकि अगर संसद सत्र शुरू होता है तो इसमें अमित शाह के बेटे जय शाह के घोटाले, व्यापमं घोटाले, नोटबंदी और जीएसटी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वे देश की संसदीय व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।"रूसी क्रांति का जिक्र करते हुए वामपंथी नेता ने कहा कि अगर वामपंथी पार्टियां देश में बढ़ती अशांति के बीच क्रांतिकारी आंदोलन करने में असमर्थ रहती हैं तो दक्षिणपंथी शक्तियां इसका अच्छा इस्तेमाल करेंगी।येचुरी ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्रांति के लिए हमारे आसपास की स्थिति अनुकूल है या नहीं। लेनिन हमेशा कहते थे कि जब तक हमारे हथियार या व्यक्तिपरक कारक का सही उपयोग नहीं किया जाता है तब तक हम इसका लाभ नहीं ले पाएंगे।"उन्होंने कहा, "हमारे देश सहित पूरे विश्व में सत्ताधारी शक्तियां हैं। इसलिए वामपंथी बल को लोगों को एकजुट कर एक समान लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना होगा। क्रांतिकारी आंदोलन शुरू करने के लिए समाज में पर्याप्त कारण हैं। यह देखना बाकी है कि क्या वामपंथी ताकतें इसका लाभ उठाती हैं या फासीवादी ताकतें।"

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD