Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आतंकवादी गिराहों और अपराधी गैंगों को ख़त्म करने वाले पुलिस कर्मचारियों की मेज़बानी

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा, योगदान को मान्यता देने के लिए इनाम देने की प्रणाली पर कार्य करने के लिए गृह सचिव और डी.जी.पी. को निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत सात माह दौरान राज्य में योजना बन कर हत्याए करने वालों में शामिल अपराधियों सहित बहुत सी आतंकवादी गिरोहों और अपराधी गैंगों को ख़त्म करने की कोशिशों करने वाले विभिन्न रैंकों के पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा के तौर पर शनिवार को अपने निवास स्थान पर रात के खाने की मेज़बानी की।मुख्यमंत्री द्वारा दिए इस रात के खाने में 80 से अधिक पुलिस कर्मचारी और व्यक्ति शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुछ संगीन मामलों सहित विभिन्न मामलों में सफलता हासिल करने के लिए प्रत्येक का निजी तौर पर धन्यवाद किया। इन मामलों में सब से अहम आर एस.एस. शिव सेना और डेरा सच्चा सौदा के छह मामलों में सात व्यक्तियों की हत्या से संबंधित मामले शामिल थे।मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों के मिसाली हौंसले, दृढ़ता और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की जिस की वजह से इन आतंकवादी गिरोहों का ख़ात्मा हुआ है और राज्य को अस्थिर करने के लिए लगे हुए अनेकों गैंगस्टरों की गिरफ़्तारी हुई है। इस मौके इन मुलाजिमों को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों को अराजकता से बचाने और पुलिस का गौरव बढ़ाने के लिए उनकी प्रशंसा की। अगर पुलिस कर्मचारी ऐसा न करते तो यह लोग अधिक गड़बड़ पैदा कर सकते थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों को उनकी सरकार द्वारा कंट्टरपंथी और अपराधियों के विरुद्ध तीखी कार्यवाही करने के लिए खुली छुट्टी दी गई थी उन्होंने वचनवद्धता और संजीदगी से अपने काम को सम्पूर्ण किया हैं। मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और डी.जी.पी. को निर्देश दिए कि वह आतंकवादी गिरोहों और गैंगस्टरों के ख़ात्मे में शामिल इन कर्मचारियों को अवार्ड और इनाम देने के लिए कोई स्कीम तैयार करें। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव उनकी स्वीकृति के लिए पेश करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के लिए विलक्षण भाईचारक सेवाओं उपलब्ध करवाने में अहम योगदान डालने वाले या जांच के द्वारा फ़ौजदारी मामलों को हल करने में बढिय़ा भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों का सम्मान करने के लिए उनके चयन के लिए कोई प्रणाली स्थापित करने के लिए भी डी.जी.पी. को निर्देश दिये।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनवद्ध है। उनके द्वारा सत्ता संभालने के बाद राज्य को संकट में से निकालने के लिए विभिन्न स्कीमों  शुरू की गई हैं और कुछ ओैर शुरू की जा रही हैं।डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा के अलावा डी.जी.पी. (इंटेलिजेंस) दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी. लॅा एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों, आई जी.पी. (एफ.आई.यू.), आई.जी.पी. (सी.आई.) और आई.जी.पी. (ओ.सी.सी.यू.) डी. आई. जी. (सी.आई.), आठ ए.आई.जी., मोगा, खन्ना, बटाला और नवंा शहर के एस.एस.पी., 20 इंस्पेक्टर, बस्सी पठाना और बाघापुराना के एस.एच.ओ., 17 हैड कांस्टेबल, 13 कांस्टेबल और 2 होम गार्ड रात के भोजन में उपस्थित थे।रात के खाने के अवसर पर सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र लक्षित हत्याएं करने वाले और  पाँच संदिग्धों को गिरफ़्तार करने वाली टीम थी। यह संदिग्ध पाकिस्तान की आई.एस.आई. द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। इस टीम में डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता, आई.जी. अमृत प्रसाद, डी.आई.जी. रणबीर खट्टड़ा, एस.एस.पी. मोगा रणजीत सिंह, एस.एस.पी. बटाला ओपिन्दरजीत घुम्मन, एस.एस.पी. खन्ना नवजोत माहल, एस.पी. रजिन्दर सिंह, एस.पी. वाज़ीर सिंह, डी.एस.पी. सुलक्खण सिंह और सरबजीत सिंह और इंस्पेक्टर सी.आई.ए. मोगा और खन्ना किक्कर सिंह और अजीत पाल सिंह थे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD