Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

भगवान राम और कृष्ण हमारे भी : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Nov 2017

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भगवान राम और कृष्ण हमारे भी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उप्र सरकार समाजवादियों के काम का उद्घाटन कर रही है। बीते आठ माह में प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लखनऊ के एक होटल में शनिवार को एक मीडिया हाउस द्वारा 'तरक्की का नया नजरिया विजन 2022' विषय पर आयोजित समागम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमने भगवान राम की कृपा से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। मैंने कभी उद्घाटन का उद्घाटन नहीं किया। सपा के कार्यकाल में किए गए कार्यो का ही सरकार फिर से उद्घाटन कर रही है। अगर इस सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नया काम किया हो तो उन्हें जनता को बताना चाहिए।"अखिलेश ने कहा, "हमारी सरकार ने इतनी योजनाएं लागू की, लेकिन आज की सरकार इसका क्रेडिट नहीं देती है। हमने मायावती को एक्सप्रेसवे का क्रेडिट दिया था।"उन्होंने कहा, "भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं। दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इटावा में लगने वाली कृष्ण मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है।" मुस्लिम-यादव समीकरण के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "भाजपा के लोग होशियार बहुत होते हैं, झगड़ा कराने में, नफरत फैलाने में और उनसे बेहतर 'दो फाड़' कोई नहीं कर सकता है, चाहे वह परिवार में या फिर किसी राजनीतिक दल में। आप बंगाल देख लो, गुजरात देख लो या फिर उप्र को ही ले लो, ऐसे अनेक उदाहरण आपको मिल जाएंगे। हिंदू-मुस्लिम या जाति के नाम पर अलगाव विभाजन उनसे (भाजपा) बेहतर कौन कर सकता है।"अखिलेश ने नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, बाजार ध्वस्त हुआ है। देश के पूर्व वित्तमंत्री भी नोटबंदी को गलत बता रहे हैं।जीएसटी पर अखिलेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "आप के पास एक्सपर्ट हैं फिर भी आप जीएसटी में संशोधन कर रहे हो। चुनाव जैसे-जैसे आएगा संशोधन पर संशोधन करोगे। यहां बैठे कारोबारी शायद न बोलें, क्योंकि हो सकता है कि आयकर विभाग का नोटिस आ जाएगा। लेकिन कैमरे के पीछे सब स्वीकार करेंगे कि जीएसटी ने बाजार को गिरा दिया, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD