Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम

 

प्रो कबड्डी लीग : बंगाल ने पुणे को दी मात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 05 Oct 2017

बंगाल वॉरियर्स ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के इंटरजोन मैच में पुनेरी पल्टन को मात देकर अपनी हार का बदला पूरा किया। बंगाल ने इंटरजोन मैच में पुणे को 25-19 से मात दी। इससे पहले 15 अगस्त को खेले गए इंटरजोन मैच में पुणे ने बंगाल को 34-17 से मात दी थी।मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमें एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रही थीं। इसी कारण पहले हाफ की समाप्ति के लिए बचे अंतिम एक मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 7-7 से बराबरी पर था। कप्तान दीपक हुड्डा अपनी टीम पुणे को किसी भी हालत में पिछड़ने से बचा रहे थे।यहां अपने डिफेंडर और कप्तान सुरजीत नरवाल की सही योजना और भूपेंदर सिंह के सफल रेड के दम पर बंगाल ने पुणे को पहले हाफ में 9-8 से पीछे किया।पुणे ने हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के अगले ही मिनट बंगाल के रेडर विनोद कुमार को आउट कर स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया। बंगाल किसी प्रकार अपने प्रयास को जारी रखते हुए पुणे से आगे बढ़ने की कोशिश में लगी हुई थी और उसे सफलता भी हासिल हुई। मनिंदर को आउट कर और विनोद कुमार की सफल रेड से बंगाल ने 12-10 से बढ़त ली, लेकिन दीपक ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी को संभालते हुए बंगाल के पाले में सफल रेड मारी और अंतिम बचे छह मिनट में आगे बढ़ रही बंगाल के खिलाफ अपनी टीम का स्कोर बराबर कर लिया।बंगाल की ओर से रेडिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए विनोद ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया और शानदार रेड मारते हुए अपनी टीम को 18-15 से आगे किया। बंगाल के डिफेंस की जिम्मेदारी कप्तान सुरजीत के साथ श्रीकांत तेवातिया ने संभाल रखी थी।अंतिम बचे पांच मिनट के समय में बंगाल ने पुणे को ऑल आउट किया और 23-16 से अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। इसमें मनिंदर ने अहम भूमिका निभाई।यहां से बंगाल ने पुणे को आगे बढ़ने का मौका न देते हुए अपनी कोशिश जारी रखी मैच जीत लिया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD