Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

'रोहिंग्या न आतंकवादी और न ही भारत के लिए खतरा'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआलालंपुर , 21 Sep 2017

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार इलाके में एक शरणार्थी शिविर में पले-बढ़े 23 वर्षीय रोहिंग्या मोहम्मद इमरान ने कहा कि भारत रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के तौर पर देख रहा है जो दिल को दुखाने जैसा है।इमरान के परिवार ने म्यांमार में होने वाले जुल्म से बचने के लिए बांग्लादेश में शरण ली हुई है। एक बेहतर जीवन की तलाश में दो महीने पहले बांग्लादेश से मलेशिया पहुंचे इमरान ने कहा, "मैंने अखबारों में पढ़ा है। भारत सरकार उन लोगों को वहां वापस भेजना चाह रही है, जहां वे मारे जा सकते हैं।"इमरान समुद्र के रास्ते से मलेशिया पहुंचे। इसके लिए उन्हें एक एजेंट को दो हजार डालर देने पड़े।हाल ही में, भारत सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि देश में लगभग 40,000 रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं, जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा। भारत के रुख ने कई रोहिंग्या को आश्चर्यचकित किया, जिन्हें नई दिल्ली से समर्थन की उम्मीद थी।इमरान ने आईएएनएस से कहा, "यह समय भारत के लिए क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाने का है। उसे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए अपना समर्थन दिखाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "भारत को रोहिंग्या मुसलमानों को निर्वासित नहीं करना चाहिए। रोहिंग्या लोग असहाय हैं, जिनके पास घर कहलाने के लिए कोई जगह नहीं है। वे आतंकवादी नहीं हैं, वे सिर्फ शांति से रहना चाहते हैं। मैं हमेशा भारत की यात्रा करना चाहता था। हम भारत को अपना दोस्त मानते हैं, लेकिन संकट पर सरकार का मौजूदा रवैया निराश करने वाला है।"

इमरान ने कहा कि उनकी दो विवाहिता बहनें हैं, जो कॉक्स बाजार के शिविर में अपने ससुराल वालों के साथ रहती हैं। वह जब दो साल के थे, तभी उनके माता-पिता को म्यांमार के राखिने राज्य में अपने घर से भागने के लिए मजबूर किया गया था। तब से उनका परिवार कॉक्स बाजार के कुतोप्लोंग शरणार्थी शिविर में रह रहा है, जहां की जिंदगी दुखदायी है।इमरान ने कहा, "हम एक खुली जेल में रह रहे हैं। हमारे पास अपनी कोई पहचान नहीं है। हम केवल शरणार्थी हैं, जिनके पास न तो घर है और न ही देश।" इमरान ने म्यांमार में रोहिंग्या, काचीन और अन्य जातीय अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ कथित अत्याचारों और अपराधों के मुद्दे पर मलेशिया में परमानेंट पीपुल्स ट्राइब्यूनल (पीपीटी) की कार्रवाई में शिरकत की। पीपीटी म्यांमार में हिंसा की समाप्ति के लिए अपनी जानकारियों को अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं, खासकर संयुक्त राष्ट्र के साथ साझा करेगा।इमरान से पूछा गया कि म्यांमार क्यों उनको बाहरी समझता है, जबकि पीढ़ियों से रोहिग्या सुमदाय देश में रह रहा है।इमरान ने जवाब में आईएएनएस से कहा,"मैं यह नहीं समझ पाता कि म्यांमार हमें क्यों बाहरी या फिर बांग्लादेशी समझता है। अगर हम बांग्लादेश के होते तो हमारे वहां रिश्तेदार क्यों नहीं होते। मेरे दादा, परदादा और उनसे पहले की पीढ़ियां म्यांमार में पली बढ़ी हैं। राखिने के हालात काफी खराब हो चुके हैं और वहां रहना असंभव है। मेरे सभी रिश्तेदार जो राखिने में रह रहे हैं, उन्हें बांग्लादेश जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"अधिकार समूह म्यांमार की सेना पर रोहिंग्या गांवों को जलाने, महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, म्यांमार की सेना का कहना है कि वह आतंकवादियों के हमलों का जवाब दे रही है और उसने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD