Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया

 

खराब सफाई व्यवस्था के कारण बहुत से पर्यटक भारत नहीं आते : प्रकाश जावडेकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2017

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को कहा कि भारत में अन्य देशों की तुलना में पर्यटकों को देने के लिए बहुत कुछ है लेकिन देश की खराब स्वच्छता व्यवस्था के कारण बहुत से पर्यटक भारत नहीं आते। जावडेकर ने कहा, "किसी अन्य देश की तुलना में हमारे पास ज्यादा बेहतर पर्यटक स्थल हैं, लेकिन अकेले पेरिस पूरे भारत के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता है। आप जानते हैं ऐसा क्यों हैं? क्योंकि, हमारे पर्यटन स्थल साफ नहीं हैं।"जावडेकर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमें छात्रों को अपने स्कूल को साफ रखने के लिए पुरस्कार दिए गए।मंत्री ने कहा कि वे भारतीय जो सिंगापुर की गलियों को गंदा नहीं करेंगे, वही देश में सड़क पर केले के छिलके या चॉकलेट का रैपर फेंकने से पहले दो बार सोचते भी नहीं।जावडेकर ने सुलभ इंटरनेशनल के बिंदेश्वर पाठक की प्रशंसा की, जिन्होंने 'स्वच्छता की महान क्रांति के लिए एक मामूली कीमत पर सामुदायिक शौचालय सेवा की शुरुआत की।'उन्होंने कहा, "सुलभ का निर्माण एक ऐतिहासिक कदम है। इसे शुरू किए हुए 50 साल हो चुके हैं.. जब यह अवधारणा पहली बार बनाई गई तो लोग सोचते थे कि कौन इसके लिए भुगतान करेगा। लेकिन, पाठक जी ने इसे साफ रखकर संभव बनाया और इस आदत को दूसरों को भी बताया।"पाठक ने सुलभ शौचालय सेवा 1970 में बिहार से खास तौर से गरीबों के लिए शुरू की थी। इसमें नहाने व कपड़े धोने की भी सुविधा दी जाती है।जावडेकर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में एक साल के भीतर 4,50,000 शौचालय बनवाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप ज्यादा संख्या में लड़कियां स्कूल आ रही हैं, जो पहले बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती थीं।इस कार्यक्रम में 120 छात्रों को सम्मानित किया गया।यह कार्य सुलभ स्कूल सैनिटेशन क्लब का हिस्सा है, जिसमें 200 से ज्यादा स्कूलों के 6,500 छात्र सदस्य हैं। इस क्लब का मकसद छात्रों में स्वच्छता की आदत विकसित करना है।

 

Tags: Prakash Javadekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD