Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

ई-नाम से जुड़ने के मामले में अधिकतर राज्यों ने काफी प्रगति की है: राधा मोहन सिंह

राज्य के अधिकारियों को किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी तरह के प्रयास करने चाहिए: श्री सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Sep 2017

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा है कि ई-नाम से जुड़ने के मामले में अधिकतर राज्यों ने अच्छी प्रगति की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश इस संबंध में बधाई के पात्र हैं।  छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना पहले ही इसमें गतिशील हैं | अन्य कई राज्यों ने भी प्रगति दर्शायी है। श्री राधा मोहन सिंह ने यह बात आज कृषि भवन, नई दिल्ली में ई-नाम की पर आयोजित  समीक्षा बैठक में कही।श्री सिंह ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी तरह के प्रयास करने चाहिए और किसानों और व्यापारियों को यह  बताया जाना चाहिए कि वे ऑनलाइन बोली के जरिए अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्य रणनीतिक भागीदार के माध्यम से भारत सरकार भी कर रही है।श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि  देश में अंतर मंडी व्यापार और अंतर - राज्य व्यापार के लिए प्रयोगशालाओं में आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। इसके लिए कृषि मंत्रालय ने 13 सितंबर, 2017 को जांच पर एक  कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें ई-नाम के सभी वर्तमान और शामिल होने वाले विचाराधीन राज्यों ने भाग लिया था। 

निर्माताओं ने विनिर्मित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई थी और कृषि उत्पादों की त्वरित और भरोसेमंद जांच के लिए बाजार में उपलब्ध प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया था। ई-नाम में  ऑनलाइन ट्रेडिंग और सहभागिता को बढ़ावा देना के बारे में श्री सिंह ने कहा कि कुछ राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ने सूचना दी है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग वाले व्यापारियों के लिए  यूजर/मार्केट शुल्क को कम करने के लिए उन्होंने कुछ कदम उठाए हैं। राजस्थान ने एक पुरस्कार- उपहार की शुरुआत भी की है।कृषि मंडी सुधार- मॉडल एपीएलएम अधिनियम, 2017 के बारे में  केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि राज्यों में एक एकीकृत एकल बाजार को अपनाया जाना चाहिए जिससे अंतर-राज्य व्यापार की सुविधा प्राप्त हो सके। इस मॉडल अधिनियम में मंडी शुल्क को भी  उचित स्तर पर सीमित किया गया है जिससे उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला भार कम हो सके। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक बाजार उपलब्घ कराने का भी अधिनियम में प्रावधान है, जिससे कि एक  उदार कृषि बाजार किसानों को मिलेगा तथा उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य भी प्राप्त होगा।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD