Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत

 

आतंकवाद का निर्यात बंद नहीं करने तक पाकिस्तान से वार्ता निर्थक : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

निजामाबाद , 17 Sep 2017

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद का निर्यात बंद नहीं कर देता तब तक उससे बात करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवादियों को भेजकर व संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान का भारत को अस्थिर करने का प्रयास जारी है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तेलंगाना के निजामाबाद में 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' के मौके पर एक सार्वजनिक सभा में अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया कि सीमा पर स्थिति बदल गई है और भारत अब एक कमजोर देश नहीं है।

भारत द्वारा आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहले इसके जैसी मिसाल नहीं मिलती।उन्होंने कहा कि भारत एक ताकतवर देश के तौर पर उभरा है और कोई शक्ति इस पर बुरी नजर नहीं डाल सकती या इसकी संप्रभुता को खतरा नहीं पैदा कर सकती।गृहमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 से 17 सितम्बर 1948 के 13 महीने की अवधि भारत के इतिहास में एक काला अध्याय रहे हैं क्योंकि हैदराबाद राज्य के शासक ने भारत के साथ विलय चाहने वाले लोगों का दमन किया था।उन्होंने भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुलिस कार्रवाई की शुरुआत के लिए याद किया जिससे निजाम को हैदराबाद राज्य को भारतीय संघ में विलय के लिए मजबूर होना पड़ा।उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक एकीकरण का श्रेय पटेल को जाता है, जिन्होंने सभी राज्यों का भारतीय संघ में विलय सुनिश्चित किया।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD