Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की 30 वीं वर्षगाँठ एवं 23 वां विश्व ओजोन दिवस मनाया गया

पेन इंडिया- भारतीय जागरुकता अभियान देश के 28 लाख छात्रों तक पहुँचा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Sep 2017

देश में ओजोन डेपलेटिंग सब्सटान्स (ओडीएस) को चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने का कार्यक्रम सरकार, उद्योगों और अन्य शेयर धारकों के सहयोग के कारण लागू किया जा रहा हैं। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने दी। उन्होनें कहा कि व्यक्तिगत जागरूकता और सामुहिक कार्य की शक्ति के बल पर इसे हासिल किया जा सकता है। मंत्री महोदय ने इस प्रकारों के अभियानों की सफलता सुनिश्चित करने में बच्चों की भूमिका पर विशेष बल दिया।मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की 30 वीं और 23 वें विश्व ओजोन दिवस पर ‘केयरिंग फॉर ऑल लाईफ अंडर द सन’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए डा. हर्षवर्धन ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने पेन इंडिया- जागरुकता कार्यक्रम चलाया है। यह अभियान हमारी पीढियों में जागरुकता का संचार करेगा। यह कार्यक्रम हमारे विस्तृत कार्यों में रहा जिसे पूरे देश में विभिन्न राज्यों के विद्यालयों व शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों की सक्रिय साझेदारी से पूरा किया गया। इस जागरुकता अभियान में 13 हजार से अधिक विद्यालयों के लगभग 28 लाख छात्रों की भागीदारी रही यह देश के 16 राज्यों के 214 जिलों तक पहुँचा। इस अवसर पर डा. हर्षवर्धन ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के लिए किगाली संशोधन के लिए भारत के मजबूत पक्ष को भी रखा। डा. हर्षवर्धन ने कहा कि यह सर्वविधित है कि भारत ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के लिए किगाली संशोधन को शामिल करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।इस अवसर पर डा. हर्षवर्धन ने प्रकाशन श्रृंखलाओं का विमोचन किया। इनमें न्यू टीआरएसी एसी का पहला संस्करण है। रैफ्रिजिरेशन व एयर कन्डीशनिंग क्षेत्र में सर्विस टेक्निशियन से संबंधित न्यूज लेटर- इन दो प्रकाशनों का शुभारम्भ भारत के एच सी एफ सी के प्रबन्धन कार्यक्रम के लिए किया गया था। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम इसकी सहयोग एजेंसी है एवं एनर्जी एफिशियन्स सर्विसेस तथा टेरी राष्ट्रीय कार्यान्वयन साझेदार है। इस अवसर पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को लागू करने में भारत की उपलब्धियों के दो वीडियो भी लॉन्च किए गए।      

 

Tags: Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD