Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

इटली के हीरा ग्रुप द्वारा पंजाब में अति -आधुनिक एफलूऐंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव

हीरा ग्रुप के वफद द्वारा लंदन में मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग, सूबे में अध्ययन के लिए शीघ्र ही एक टीम भेजी जाएगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 13 Sep 2017

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की औद्योगिक पक्षीय नीतियाँे से उत्साहित होकर इटली के बहु -उपयोगी हीरा ग्रुप ने बी.ओ.टी. आधार पर पंजाब में औद्योगिक अवशेषों कनवरजन प्रोजैक्ट स्थापित करने में भारी रूचि दिखाई है।यह जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कंपनी के एक उच्च स्तरीय वफद ने दी जो मंगलवार सायं उन्हें मिला। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति दौरान वफद ने पंजाब के प्रमुख शहरों में औद्योगिक अवशेषों से बिजली पैदा करने का सुझाव पेश किया जो कि सूबे में प्रदूषण से निपटने के लिए मददगार होगा।

मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए सुझावों मुताबिक वफद ने ठोस प्रोजैक्ट के लिए सूबे में एक अध्ययन करवाने पर भी सहमति व्यक्त की। वफद ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन का ग्रुप जल्दी ही लुधियाना और जालंधर में एक तकनीकी टीम भेजेगा जो कि बड़ी संख्या स्थानीय उद्योगों द्वारा पैदा किये जाते तरल अवशेषों की किस्म का विश्लेषण करेगा और उस के बाद एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करेगा।मीटिंग के बाद विस्तार से जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गु्रप के डी.एस.एस.आई. ग्लोबल लिमटिड के उप चेयरमैन अदित्तया खन्ना के नेतृत्व में वफद ने कहा कि प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट अति -आधुनिक सुविधाओं वाला होगा।प्रस्ताव का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने हीरा ग्रुप को इस उद्यम के लिए सरकार की तरफ से पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने वफद को बताया कि उन की सरकार की तरफ से सूबे में बिजनस को आसान बनाने के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं।मुख्यमंत्री ने इटली और यूरोप में वातावरण सेवाओं, ऊर्जा स्रोतों और वाटर साईक्लिंग में कंपनी द्वारा प्रबंधन के क्षेत्र में से कोशिशों की सराहना की। उन्होंने द्विपक्षीय हितों वाले दूसरे क्षेत्रों में भी इस ग्रुप के साथ हिस्सेदारी की संभावनाओं का पता लगाने का सुझाव दिया।

 

Tags: AMARINDER SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD