Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

जियो ने भारतीयों के नई प्रौद्योगिकी विरोधी होने का मिथक तोड़ा : मुकेश अंबानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2017

रिलायंस जियो ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि भारत उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने यह बात कही।जियो के वाणिज्यिक सेवाओं के पांच सितंबर को एक साल पूरा होने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को लिखे खत में अंबानी ने कहा, "पिछले एक साल में हमने कई रिकार्ड तोड़े हैं, भारत में भी और दुनिया में भी। लेकिन जो मुझे सबसे बड़ी निजी संतुष्टि है, वह यह कि यह मिथक टूट गया है कि भारत उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है।"रिलायंस जियो आरआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी है। अंबानी ने कहा, "चुनौती न सिर्फ एक नई प्रौद्योगिकी को लांच करने की है, बल्कि वास्तविक समय में इसे देश भर में संचालित करने की भी थी।"सूत्रों के मुताबिक, देश में मोबाइल डेटा का उपभोग 20 करोड़ जीबी प्रति माह से बढ़कर 150 करोड़ जीबी प्रति माह हो चुका है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इनमें जियो के ग्राहक 100 करोड़ जीबी प्रति माह से ज्यादा डेटा का उपभोग करते हैं। सूत्र ने कहा, "जियो पर बाकी सभी दूरसंचार कंपनियों से पांच गुणा ज्यादा डेटा की खपत होती है।"जियो ने 21 जुलाई को घोषणा की थी कि उसने महज 170 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। औसतन जियो ने हरेक दिन प्रति सेकेंड सात ग्राहक जोड़े। अपने कर्मचारियों और उनके परिवारवालों का धन्यवाद करते हुए अंबानी ने कहा, "आपके प्रयासों से डिजिटल इंडिया एक हकीकत बना है, इससे देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है।"कंपनी ने 21 जुलाई को जियोफोन की घोषणा की थी, जो 1,500 रुपये जमा करने पर मुफ्त मिलेगा।

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD