Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस

 

भाजपा ने देश के किसानों और गरीबों को पीछे कर दिया : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Aug 2017

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने यहां रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'डिजिटल इंडिया' की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसानों और गरीबों को पीछे कर दिया है। पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली में जुटी एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा। हम बिहार की जनता से पूछना चाहते हैं कि आखिर कोई फायदा हुआ। पैसा काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन के तरीके से होता है।"अखिलेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डीएनए वाला चाचा बताते हुए कहा कि आज बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता बाढ़ से त्रस्त है। अब पैकेज भी दे दिया जाएगा। परंतु उन लोगों के लिए क्या होगा जिनकी जान चली गई और गाय और भैंस की मौत हो गई।बिहार की धरती को क्रांतिकारी धरती बताते हुए अखिलेश ने कहा कि जब यह धरती 'रथ' रोक सकती है तो भाजपा को भी रोक सकती है। उन्होंने यहां के लोगों से भाजपा को रोकने की अपील की। राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को बिहार में राज्य सरकार ने रोक दिया था।अखिलेश ने पिछली उनकी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाई गए कई विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां समाजवादियों ने कई अभूतपूर्व काम किए। उन्होंने कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड बन चुका है, लेकिन लोगों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद से कहा कि आपकी जिम्मेदारी छिन गई, लेकिन अगर आप सेवा करोगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD