Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

सुष्मिता मुखर्जी ‘टीवी, बीवी और मैं’, में लेकर आई हैं हॉरर ट्विस्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2017

सोनी सब के ‘टीवी, बीवी और मैं’, में जल्द ही हॉरर ट्विस्ट आने वाला है। बेहतरीन और प्रतिभाशाली अदाकारा सुष्मिता मुखर्जी शो में ‘भूत मौसी’ बनकर आई हैं।सुष्मिता मुखर्जी, राजीव के पिता, बाबूजी (अशोक लोखंडे) की मौसी हैं, जोकि राजीव के परिवार से मिलने बनारस आई हैं। जब से वो घर के अंदर दाखिल हुई हैं, तब से ही बड़ा ही अजीब बर्ताव कर रही हैं। परिवार के लोगों को भी मौसी का अटपटा बर्ताव नजर आ रहा था। ट्रैक की शुरुआत इससे होती है कि राजीव की अम्माजी (माधुरी संजीव) को बनारस में रहने वाले किसी रिश्तेदार के फोन कॉल से पता चलता है कि हाल ही में मौसीजी का देहांत हो गया है। इससे घर के लोग बहुत डर जाते हैं कि वो घर में मौसी के भूत के साथ रह रहे हैं। यह पूरा गड़बड़झाला कई मज़ाकिया और डरावनी स्थिति लेकर आता है, जोकि संयोगवश मौसीजी के आस-पास आते ही होने लगता है।भूत की भूमिका निभा रहीं सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘यह सिर्फ कैमियो है, लेकिन पूरी टीम के साथ काम करने में बड़ा मजा आ रहा है। मैं हमेशा से ही सोनी सब के कॉमेडी शो का हिस्सा बनना चाहती थी। मैं माधुरी और अशोक को काफी लंबे अरसे से जानती हूं, इसलिये उनके साथ काम करने पर सेट पर सहज महसूस होता है।’’देखिये, भूत मौसी के रूप में सुष्मिता मुखर्जी का खौफ़नाक एपिसोड, ‘टीवी, बीवी और मैं’, में सोमवार-शुक्रवार रात 9.30 बजे केवल सोनी सब पर!

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD