Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

गोरखपुर में बच्चों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 12 Aug 2017

Last updated on: Aug 12, 2017, 00:00 IST

गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई 60 से ज्यादा बच्चों की मौतों के मामले में शनिवार सुबह गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, आर.पी.एन. सिंह और प्रमोद तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। आजाद ने कहा कि अस्पताल में बच्चों की मौत सिर्फ ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस हृदय विदारक घटना के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।आजाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "ये मौत नहीं हत्या है और सरकार को इसके लिए बिना शर्त देश, बच्चों के माता-पिता और जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री 48 घंटे पूर्व ही गोरखपुर आए थे और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। बच्चों की मौत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है और इसकी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेनी होगी।"

उन्होंने कहा, "सरकार कह रही है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। मैं कहता हूं कि बच्चों की मौत के पीछे सौ प्रतिशत वजह ऑक्सीजन की कमी रही है, जिसके लिए सरकार और उनके मंत्री जिम्मेदार हैं।"उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव सहित सभी जिम्मेदार लोगों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए और उन्हें खुद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा, "जब मैं स्वास्थ मंत्री था तो सबसे ज्यादा धन मैंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को ही दिया है। संप्रग शासनकाल में मैंने खुद न सिर्फ कई बार मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, बल्कि कई सौ करोड़ रुपये भी दिए। लेकिन उप्र में गैर कांग्रेसी सरकार होने के कारण केंद्र से जो भी धन दिया गया, उसका सही व समुचित उपयोग नहीं किया गया, जिसके कारण तमाम तरह की बीमारियों से मरने वाले बच्चों एवं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।"उन्होंने कहा, "सिर्फ मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं चिकित्सकों के ऊपर जिम्मेदारी डालकर सरकार बच नहीं सकती, क्योंकि जितने संसाधन उन्हें दिए जाते हैं उतने में ही उन्हें काम करना पड़ता है। यह बात प्रशासनिक तौर पर भी साबित हो गई है कि गैस एजेंसी का 70 लाख रुपया बकाया था, जिसकी वजह से आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई।"आजाद ने कहा, "बच्चों की मौत मामले में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने सारी रिपोर्ट आधिकारियों को सौंप दी थी। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है। सरकार कह रही है कि मामले की जांच होगी। हमें पता है कि मामले की जांच कैसे होती है और यह जिला स्तर की जांच है।"

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD