Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे ने सांकेतिक भाषा में बना भारतीय राष्ट्रगान वीडियो लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2017

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे ने आज नई दिल्ली के फिल्म प्रभाग ऑडोटोरियम में सांकेतिक भाषा में तैयार भारतीय राष्ट्रगान वीडियो लांच किया। इस वीडियो में विशाल लाल किले की पृष्ठभूमि में श्री अमिताभ बच्चन दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान कर रहे हैं। इस फिल्म की अवधारणा वी केयर फिल्म फैस्टिवल के संस्थापक निदेशक सतीश कपूर की है। वी केयर फिल्म फैस्टिवल ने स्वयं सेवी संगठन ब्रदरहुड के अंतर्गत फिल्म निर्माण किया। इसका निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया है और संगीत स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव का है। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि भारत का विकास तभी पूरा होगा जब हमारे दिव्यांगजन इसका एकीकृत अंग बनेंगे और राष्ट्रनिर्माण में आगे आयेंगे। श्री मोदी ने विकलांग के स्थान पर दिव्यांग शब्द रखने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजनों के लिए एक ऐसा माहौल तैयार करना होगा जिससे कि वे अपनी आजीविका प्राप्त कर सकें और किसी भी अन्य नागरिक की तरह स्वतंत्र जीवन यापन कर सकें। 

उन्हें मुख्य धारा में लाना और उनके लिए चीजों को सुगम बनाना हमारी जिम्मेदारी है ताकी वे पूरी तरह राष्ट्रीय जीवन में घुलमिल जाएं। उन्होंने सरकारी प्रतिष्ठानों में दिव्यांग जनो के लिए आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने के सरकार के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने आयोजनकर्ताओं की सफलता की कामना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुदेश वर्मा और वी केयर फिल्म फैस्टिवल के संरक्षक श्री डेरेक सेगार, भारत और भूटान के लिए संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र के निदेशक श्री अल-अमीन-यूसूफ, दक्षिण एशिया के लिए संचार और सूचना सलाहकार श्री सुरेश श्रीवास्तव, इंडियन फैडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स एसोशियेशन के महासचिव उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के दिव्यांग विद्यार्थी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD