Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

सरकार जम्मू कश्मीर में हंगुल गलियारा बनाने पर विचार कर रही है- चौधरी लाल सिंह

मंत्री ने वन्यजीव के लिए राज्य बोर्ड की 12वीं समीति बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Jul 2017

जम्मू कश्मीर सरकार पूरे कश्मीर क्षेत्र में हंगुल गलियारा बनाने के लिए विभिन्न वन्यजीव क्षेत्रों के साथ सम्पर्क बनाने पर विचार कर रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने यह बात नागरिक सचिवालय में वन्यजीव के लिए राज्य बोर्ड की 12वीं समीति बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।बैठक में बताया गया कि एकान्त जानवरों की संख्या के जेनेटिक सम्पर्क हेतु विभिन्न वन्यजीव क्षेत्रों को डाचीगम नेशनल पार्क से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीरी रैड स्टैग या हंगुल गलियारे को बनाने से कुछ सुरक्शा मिल सकती है। ऐतिहासिक रूप से हंगुल को हिमाचल प्रदेश में हिमालया, कश्मीर, चिनाब घाटी तथा चम्बा जिले की पहाड़ियों बांटा गया था। जबकि जंगल में केवल एक ही जीने योग्य जनसंख्या बची है जो मुख्य रूप से ग्रेटर डाचीगम भूदृश्य, व्यापक डाचीगम नेशनल पार्क तथा आस-पास के सुरक्शित क्षेत्रों तक सीमित है।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कश्मीर क्षेत्र में 156 स्केयर मीटर वन तथा वन्यजीव अभयारण्य को घोशित करने हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की। प्रस्तावित सुरक्षित क्षेत्र को ऐतिहासिक त्राल कस्बे के बाद त्राल वन्यजीव अभयारण्य का नाम दिया जाएगा।बोर्ड ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्षेत्र का प्रबंधन क्षेत्र की खास प्रजातियों के लिए एक बेहतर एवं साध्य प्राकृतिकवास बनाने हेतु वैज्ञानिक रेखाओं पर इस संवेदनशील भूदृष्य का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। बोर्ड ने इसपर सर्वसम्मति से गौर किया और जम्मू कश्मीर वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1978 संशोधित 2002 की धारा 17 के अंतर्गत वन्यजीव अभयारण्य स्थापित करने को पारित किया। बैठक के दौरान बोर्ड ने सुंजवां जम्मू में स्थित खारसा न. 1469 के अंतर्गत जम्मू तथा कश्मीर पुलिस फयरिंग रेंज हेतु 222 कनाल वन भूमि की प्राप्ति के लिए प्रस्तावों पर भी चर्चा की। बोर्ड ने प्रस्ताव पर गौर किया तथा कहा कि इस सम्बंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर वनों के प्रमुख मुख्य संरक्शक रवि केसर, एडीजीपी मुख्यालय (पीएचक्यु) वी.के. सिंह, आईजीपी मुख्यालय सुरिन्द्र गुप्ता, वन्यजीव संरक्षक कश्मीर रशीद, नकाश, सदस्य सचिव तथा विभाग के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD