Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

 

बैडमिंटन : सिडनी में खिताब के लिए क्या चीन की 'दीवार' लांघ पाएंगे किदांबी श्रीकांत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 24 Jun 2017

आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सामना अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी चीन के चेन लोंग से होगा। श्रीकांत और इस दिग्गज चीनी खिलाड़ी के बीच अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं और इनमें लोंग का पलड़ा ही भारी रहा है। श्रीकांत एक बार फिर लोंग के खिलाफ जीत नहीं हासिल कर सके हैं।दोनों के बीच पहली भिड़ंत 28 अगस्त, 2014 में विश्व चैम्पियनशिप में हुई थी। इसमें लोंग ने श्रीकांत को 21-12, 21-10 से मात दी थी। इसके बाद, 2014 में ही दोनों हांगकांग ओपन और दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने आए थे। इन दोनों टूर्नामेंटों में भी भारतीय खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद तीन साल तक दोनों एक दूसरे के सामने नहीं हुए लेकिन इस साल जर्मन ओपन और सुदिरमन कप में श्रीकांत का सामना एक बार फिर चीनी खिलाड़ी से हुआ और उन्हें एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। 

सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले और इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले श्रीकांत अब सिडनी में खिताबी जीत से एक कदम दूर हैं लेकिन लोंग के रूप में उनके सामने चीन की दीवार है। श्रीकांत अगर इस बाधा को पार कर लेते हैं, तो वह न केवल लोंग के खिलाफ अपना खाता खोलेंगे बल्कि लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीकांत वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वान हो और चौथी विश्व वरीयता प्राप्त शी युकी को मात देते हुए आस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट के खिताबी मैच तक का रास्ता तय किया है। ऐसे में वह इस खिताब के प्रबल दावेदार हैं। लोंग और श्रीकांत के बीच आस्ट्रेलिया ओपन का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD