Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

रामनाथ कोविंद राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

रामनाथ कोविंद
रामनाथ कोविंद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Jun 2017

उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े दलित नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पूरी उप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर राज्यपाल तक कई लोगों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है और कहा है कि यह उप्र के 22 करोड़ जनता और विशेष तौर से दलित समुदाय के लिए गौरव की बात है।भाजपा नेताओं के मुताबिक, एक समय हालांकि ऐसा था, जब पार्टी कोविंद को बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ एक दलित चेहरे के तौर पर पेश करना चाहती थी।कानपुर देहात में डेरापुर तहसील के झींझक कस्बे के एक छोटे से गांव परौख के रहने वाले रामनाथ कोविंद की प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर ब्लॉक के गांव खानपुर से हुई। कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम और इसके बाद डीएवी लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई की। कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की। फिर दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में 16 साल तक प्रैक्टिस की।कोविंद को 8 अगस्त, 2015 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। तब नीतीश कुमार ने विरोध किया था। उनका कहना था यह नियुक्ति उनसे सलाह लिए बगैर की गई। 

कोविंद उत्तर प्रदेश से पहली बार 1994 में राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए। वह 12 साल तक राज्यसभा सांसद रहे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। वह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं। कोविंद की पहचान एक दलित चेहरे के रूप में रही है। छात्र जीवन में कोविंद ने अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए काम किया।कोविंद आदिवासी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, कानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अक्टूबर 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें प्रदेश इकाई में पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता है। कोविंद ने पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता का पद भी संभाला। दलित छवि के चलते एक समय भाजपा उन्हें उप्र में मायावती के खिलाफ भी प्रोजेक्ट करने की सोच रही थी, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ।"उन्होंने बताया कि घाटमपुर से चुनाव लड़ने के बाद कोविंद लगातार क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे। क्षेत्र के विकास के लिए हर समय सक्रिय रहने का ही परिणाम है कि उन्हें राजग की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उप्र के 22 करोड़ लोगों का सौभाग्य है कि उप्र के एक गरीब और दलित परिवार से जुड़े व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करें।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD