Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

बांग्लादेश : भूस्खलन में मृतकों की संख्या 163 हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 18 Jun 2017

बांग्लादेश में रविवार को बारिश के कारण हुए ताजा भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, और इसके साथ ही भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 163 हो गई। पिछले एक हफ्ते से देश में भारी मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलनों का सिलसिला जारी है। सामाचार एजेंसी एफे के अनुसार, खग्राचारी जिले में तीन बच्चों की मौत हो गई और एक महिला और उसकी बेटी की मौलवीबाजार में मौत हो गई। खग्राचारी के पुलिस अधीक्षक अली अहमद खान ने कहा कि शनिवार रात बारिश के तेज होने के बाद रामनगर कस्बे में कीचड़ गिरने से एक मकान में सो रहे दो बच्चे जिंदा दफन हो गए। 

अन्य कमरे में सो रहे उनके माता पिता को कोई छति नहीं हुई है।मौलवीबाजार के पुलिस अधीक्षक मुहम्मद शाहजलाल ने कहा कि एक 40 वर्षीय महिला और उसकी 13 वर्षीय पुत्री की उनके घर पर भारी भूस्खलन से मौत हो गई। इन ताजा घटनाओं में हुई मौतों के साथ ही पिछले गुरुवार को देश में हुए भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 163 हो गई है। इस आपदा को सरकार ने इतिहास में अब तक का सबसे भीषण भूस्खलन करार दिया है।इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए रंगमती जिले के उपायुक्त मंजूरुल मन्नान ने कहा कि शनिवार को दो और शव पाए थे, जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 113 हो गई थी। 

लगातार बारिश से लोग भूस्खलन की संभावना से भयभीत हैं और इससे कई लोग अपने घरों में खतरा होने के मद्देनजर गुरुवार से शुरू हुए 17 सरकारी आश्रयों में शरण लिए हुए हैं।मन्नान ने कहा, "कुछ आश्रयों से चले गए थे, लेकिन वे वापस लौट रहे हैं। हमारे लोग हाथों में लाउडस्पीकर लेकर उन्हें वापस लौटने के लिए कह रहे हैं।" पिछले शनिवार को शुरू हुई बारिश गुरुवार और बुधवार को तेज हो गई थी, और रंगमती में 343 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।बांग्लादेश मौसम विभाग(बीएमडी) के स्थानीय प्रवक्ता आरिफ हुसैन ने कहा कि बीएमडी ने रविवार को रंगमती में केवल छह घंटों में 68 मिमी की बारिश दर्ज की गई है।आपदा प्रबंधन मंत्रालय पीड़ितों को सहायता देने और प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का आंकलन कर रही है।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD