Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया

 

शत्रुघन सिन्हा ने सुशील मोदी पर सवालों को बौछार की

शत्रुघन सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 24 May 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद परिवार के कथित बेनामी संपत्ति के खुलासे के बाद उनके बचाव में आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा तथा सुशील कुमार मोदी (सुमो) के बीच ट्विटर पर शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सिन्हा ने बुधवार को एक बार फिर ट्वीट कर सुमो को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक के बाद एक 12 ट्वीट कर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर इशारों ही इशारों में कई सवाल खड़े किए। भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "एक वरिष्ठ साथी जो लंबे समय से राजनीति में साथ रहे हैं, उनसे इस कदर उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ दें।"

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मोदी ने सिन्हा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में उन्हें (शत्रुघन सिन्हा) भाजपा का शत्रु करार देते हुए 'गद्दार' तक कह दिया था। उन्होंने सिन्हा को पार्टी से निकाले जाने तक की मांग कर दी थी।'गद्दार' कहे जाने से भड़के सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, "बिहार के एक वरिष्ठ राजनीतिक सहयोगी और नेता द्वारा मेरे खिलाफ असंसदीय बयान दिए जाने से मेरे मित्र, मेरे चाहने वाले और राजनीतिक नेता काफी आहत हैं। मेरे चाहने वालों ने इसे मामले को लेकर मैसेज भेजा हैं।"सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "आपकी अपनी निराशा, राजनीति में गुम हो रही आपकी अपनी शख्सियत आपको परेशान किए हुए है। 

लेकिन, ऐसा बयान देने के लिए यह कोई जस्टिफिकेशन नहीं है कि आप अपनी परेशानी की आड़ में दूसरों पर कीचड़ उछालें।"खुद के राजनीति में पाक-साफ होने का दावा करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने आगे लिखा, "मैं कोई बदनाम चेहरा नहीं हूं। राजनीति में बहुत सारे लोगों ने मेरे वसूल, सिद्धांत और मेरे धैर्य की तारीफ की है। जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, उन पर ही लोगों ने पार्टी को खत्म करने और बदनाम करने के लिए सवाल खड़े किए थे। लोगों ने ऐसे शख्स पर ही उंगली उठाई थी।"बिहार के पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने सुमो द्वारा पार्टी से निकाले जाने की मांग पर पलटवार करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मुझे आज पार्टी से निकालने की बात की जा रही है, मैं पूछता हूं किस हैसियत से मुझे पार्टी से निकालने की बात कही जा रही है।

"उल्लेखनीय है कि सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए कहा सिन्हा ने कहा था कि नकारात्मक राजनीति बंद होनी चाहिए। सिन्हा ने पार्टी नेता सुमो को नकारात्मक राजनीति न करने की सलाह दी थी। इस सलाह के बाद सुमो ने इशारों ही इशारों में सिन्हा को 'गद्दार' कहा।गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सुशील मोदी बेनामी संपत्ति को लेकर लालू प्रसाद पर लगातार नए खुलासे करते जा रहे हैं।वैसे, यह कोई पहली बार नहीं है कि सिन्हा पार्टी लाइन के खिलाफ हुए हैं। पिछले दिनों कई मौकों पर सिन्हा भाजपा के नेताओं की आलोचना कर चुके हैं। 

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD