Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट

 

कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अमित शाह

2019 के चुनाव में 400 सीटें जीतेगी भाजपा , सर्जीकल स्ट्राइक व नोटबंदी सरकार का साहसिक फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2017

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कश्मीर समस्या कांग्रेस पार्टी की देन है। कश्मीर के मुद्दे को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। कश्मीर में पिछले कई दशकों के दौरान हालात बिगड़ते रहे हैं लेकिन उन्हें नियंत्रित कर लिया गया है। बहुत जल्द इस मामले में सार्थक परिणाम देश की जनता के सामने होंगे।अमित शाह चंडीगढ़ दौरे के दौरान स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश में जो योजनाएं लागू की है उसका समूचे देश को एक समान लाभ मिला है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद चंडीगढ़ नगर निगम से लेकर आज तक हुए चुनावों में भाजपा की वोट प्रतिशत्ता में लगातार वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के समय में देश की जो अर्थव्यवस्था गिर रही थी वह एनडीए सरकार के कार्यकाल में लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने जहां दो करोड़ से अधिक लोगों के घरों में गैस पहुंचाई है वहीं 28 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खुलवाए हैं।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक तथा नोटबंदी को सरकार के साहसिक फैसले करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक देश में चार करोड़ से अधिक घरों में शौचाल्यों का निर्माण किया जा चुका है। एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत के वकील हरीश साल्वे ने कुलभूषण जाधव का पक्ष बेहद मजबूती के साथ रखा है। भविष्य में भी अगर कोई जरूरत पड़ी तो सरकार इस मुद्दे पर भारत अगली लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है।इससे पहले प्रेस क्लब पहुंचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसवंत राणा तथा महासचिव बीरेंद्र सिंह रावत ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, महामंत्री डॉ.अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, महासचिव चंद्रशेखर, मीडिया विंग के प्रभारी रविंद्र पठानिया समेत कई नेता मौजूद थे।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD